फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: बेकाबू घोड़े ने सड़क पर मचाया तांड़व, बुजुर्ग और स्कूटी सवार को पटका, हैरान करने वाला वीडियो वायरल

Sat, 08 Aug 2026 04:09 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: उत्तराखंड़ के ऊधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बेकाबू घोड़ा सड़क पर तेज रफ्तार में दौड़ रहा है और उसके साथ तांगा जुड़ा हुआ है, लेकिन तांगेवाला नहीं है। 
विज्ञापन
बेकाबू घोड़े ने सड़क पर मचाया तांड़व, बुजुर्ग और स्कूटी सवार को पटका - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: उत्तराखंड़ के ऊधम सिंह नगर जिले का एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक बेकाबू हुए घोड़े ने सड़क पर अफरातफरी मचा दी है। घोड़ के साथ तांगा जुड़ा हुआ है और वह बिना तांगेवाले के तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ रहा है। इस वीडियो ने लोगों को डरा दिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो उत्तराखंड़ के ऊधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर का है। यहां पर तांगे के साथ सड़क पर दौड़ रहे घोड़े की वजह से भडगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सबसे हैरानी वाली बात है कि घोड़ा बिना तांगेवाले वाले दौड़ रहा है और उसको काबू में करने वाले कोई नहीं है। 

सड़क पर तेज रफ्तार दौड़ रहे घोड़े की चपेट में आने एक बुजुर्ग और बाइक सवार घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घोड़ा बिना तांगेवाले के तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ता हुआ आया। अचानक सामने आए घोड़े को देखकर राहगीर संभल नहीं सके। 
विज्ञापन

 

Snake Nevla Fight: कोबरा और नेवले में हुई भयानक लड़ाई, फिर जो हुआ देखकर नहीं होगा यकीन

पहले उसने एक बुजुर्ग को टक्कर मारी और कुछ दूरी पर एक बाइक सवार को भी गिरा दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह घोड़े को काबू में किया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वायरल वीडियो को लेकर लोग सड़क पर तांगों के संचालन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

Viral: 50 हजार ज्यादा मांगे, कंपनी ने वो भी दे दिए फिर कर्मचारी ने जो किया, फाउंडर को उठाना पड़ा बड़ा कदम

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि घोड़ा व्यस्त सड़क पर तांगे के बिना तांगेवाले के तेज में रफ्तार में दौड़ रहा है। सड़क बाइक सवार से लेकर ई-रिक्शा तक चल रहे हैं। इस दौरान उसकी चपेट में एक बुजुर्ग आते हैं और वह गिर जाते हैं। इसके बाद कुछ आगे जाने पर वह एक स्कूटी सवार को टक्कर मार देता है और स्कूटी सवार गिर जाता है। वीडियो में दिख रहा है कि घोड़ा तेजा रफ्तार में दौड़ रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें