शादी से जुड़े अजीबोगरीब मामले अक्सर सुनने को मिलते हैं, लेकिन यह मामला बेहद ही अजीब है। दरअसल, अफ्रीकी देश युगांडा में एक इमाम ने निकाह कर लिया, लेकिन इसके दो हफ्ते बाद पता चला कि जिसे महिला समझकर इमाम ने निकाह किया था, वो तो पुरुष है। हैरान करने वाली यह सच्चाई जानकर इमाम के पैरों तले जमीन खिसक गई, उसे जोर का झटका लगा।