यह दौर सोशल मीडिया का है। आजकल लोग चाहे कितने ही बिजी क्यों न हों, दिन में थोड़ी देर सोशल मीडिया पर स्क्रॉलिंग करने का वक्त निकाल ही लेते हैं। वहां हर दिन सैकड़ों नए वीडियो पोस्ट होते हैं और उनमें से कई तेजी से वायरल भी हो जाते हैं। अक्सर देखा जाता है कि हर दूसरे-तीसरे दिन सोशल मीडिया पर किसी झगड़े का वीडियो ट्रेंड कर जाता है। ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है, जिसमें जिम में महिलाओं के बीच जमकर कहासुनी और मारपीट हो गई। यह वीडियो इन दिनों लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जिम जाने वाले लोग जानते होंगे कि वहां अलग-अलग एक्सरसाइज के लिए अलग मशीनें होती हैं। लेकिन हर जिम बड़ा और एडवांस्ड नहीं होता। छोटे या सामान्य जिम में कई बार एक मशीन पर ही कई लोगों को एक्सरसाइज करनी पड़ती है। खासकर लेग्स की एक्सरसाइज के लिए स्मिथ मशीन ही सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। यही वजह है कि इस मशीन पर अक्सर ज्यादा भीड़ लग जाती है। मामला भी इसी वजह से बिगड़ा।
जिम में महिलाओं की हुई जबर्दस्त लड़ाई
दरअसल, वायरल वीडियो में दिखता है कि एक महिला स्मिथ मशीन पर स्क्वैट्स खत्म करके जैसे ही हटती है तुरंत दो महिलाएं उस मशीन पर आ जाती हैं। अब दोनों ही एक साथ एक्सरसाइज करना चाहती थीं। इसी बात को लेकर पहले बहस हुई और फिर देखते ही देखते दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींच रही हैं। बाकी लोग पास खड़े होकर यह सब देख रहे हैं लेकिन कोई बीच-बचाव करता नहीं दिखता।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया, “उत्तर प्रदेश के नोएडा में महिलाओं के जिम में स्मिथ मशीन पर स्क्वैट्स करने को लेकर क्लेश हो गया।” यही लाइन पढ़कर लोग और भी ज्यादा उत्सुक हो गए और देखते-देखते वीडियो वायरल हो गया। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को डेढ़ लाख से ज्यादा लोग देख चुके थे। इसके अलावा, वीडियो पर खूब सारे कमेंट्स भी आए हैं। किसी ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया तो किसी ने महिलाओं के व्यवहार पर तंज कस दिया। एक यूजर ने लिखा, “लड़कियों की झोटा-झोटी देखने में मजा तो है भाई।” दूसरे ने मजाक उड़ाते हुए कहा, “अगर बाल ही खींचना है तो जिम क्यों जाना है?” एक और यूजर ने कमेंट किया, “दो औरतों की लड़ाई में झेलना बालों को पड़ता है।” वहीं किसी ने सीधे नोएडा को लेकर कहा,“नोएडा मतलब क्लेश तो होकर ही रहेगा।”