सड़क पर दो सांडों में चल रही थी भयंकर लड़ाई, तभी बीच में आया ऑटो और फिर...
- फोटो : Instagram
Viral Video: सांड के बीच होने वाली लड़ाई बेहद खतरनाक होती हैं। अगर सांप लड़ रहे हों, तो उनके आसपास बिल्कुल नहीं जाना चाहिए। अक्सर सोशल मीडिया पर जानवरों की लड़ाई के वीडियो देखने को मिलते हैं। अब इस बीच दो सांडों की लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सड़क पर लड़ रहे युद्ध में दोनों एक दूसरे धूल चटाना चाहते हैं। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा होता है, जिसके देखकर कुछ पल के लिए लोगों की सांसें थम जाती हैं।
सड़क पर लड़ रहे सांडों में से एक अचानक वहां से जान बचाकर भागने का फैसला करता है। उसका यह निर्णय सड़क पर डिवाइडर से मुड़ रहे एक ऑटो वाले के लिए मुसीबत बन जाता है। दरअसल भाग रहे सांड से ऑटो वाला टकरा जाता है, लेकिन इसके बाद भी दो सांडों के बीच की लड़ाई खत्म नहीं होती है। बाद दोनों एक दूसरे को मारने के लिए दौड़ने लगते हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि फल वाले की दुकान हैं और उसके सामने दो सांड आपस में लड़ रहे हैं। फिर अचानक एक सांड भागने लगता है, तो दूसरा उसे दौड़ाने के लिए पीछे भागता है। हालांकि, आगे वाला सांड सामने से यू टर्न ले रहे ऑटो वाले में घुस जाता है और ऑटो को पलट देता है। इससे अंदर बैठा ड्राइवर भी सीट से उछलकर सड़क पर गिर जाता है। लेकिन सांड अपनी मस्ती में मस्त होकर एक-दूसरे को दौड़ाते हुए वहां से चले जाते हैं।
Viral Video: चलते ट्रक में सो गया ड्राइवर, 2 मिनट बाद हुआ खौफनाक हादसा तभी खुली नींद, रूह कंपा देगा वीडियो
Viral Video: शहद के छत्ते को ब्रेड के साथ खा गई ये लड़की, होठों पर चिपकी रही मधुमक्खियां, लोगों का ठनका माथा
बताया जा रहा है कि यह घटना पंजाब के पठानकोट की है। वायरल वीडियो में सांडों के बीच पकड़म-पकड़ाई से लेकर लड़ाई देखने को मिलती है और इसी के साथ यह वीडियो खत्म हो जाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो @_pathankotupdate नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
Viral Video: ट्रेन में यात्रियों को सांप दिखाकर पैसे मांगता दिखा शख्स, भड़के लोग तो रेलवे को देना पड़ा जवाब
वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- पठानकोट पर पीर बाबा चौक पर कुछ घंटे पहले दो सांडों की लड़ाई ने पठानकोट में मचाया आतंक। वीडियो को 55 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 19 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
Viral Post: जंगल में फल तोड़ने गई महिला पर भालू ने किया हमला, पहले घसीटा फिर नोच कर चबाया, देखने वाले कांप गए
वायरल वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने सवाल किया है- अब उस ऑटो वाले के नुकसान की भरपाई कौन करेगा? एक शख्स ने नगर पालिका से इन सांडों को पकड़ने तक की मांग भी की है।