फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral News: दो लड़कों ने रेस्तरां में जाकर सूप में किया पेशाब, कोर्ट ने पेरेंट्स पर ठोका ढाई करोड़ का जुर्माना

Thu, 18 Sep 2025 03:25 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral News: दोनों लड़के नशे में धुत होकर मशहूर हैडिलाओ हॉट पॉट रेस्तरां पहुंचे। इस रेस्तरां में लोग जाकर टेबल पर रखे सूप में सब्जियां और मांस पकाते हैं। लेकिन नशे में धुत किशोर सीधे किचन में चले गए और वहां रखे सूप के बर्तन में पेशाब कर दिया।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन से एक बेहद अजीब और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां शंघाई की एक अदालत ने एक दंपत्ति पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना मामूली नहीं बल्कि ढाई करोड़ रुपये से भी ज्यादा का है। असल में इस जुर्माने की वजह उनके दो बेटे बने, जिनकी उम्र सिर्फ 17 साल है। दोनों लड़के नशे की हालत में एक रेस्तरां गए और वहां उन्होंने ऐसी हरकत कर दी, जिसने रेस्तरां की साख और ग्राहकों के भरोसे को पूरी तरह हिला दिया। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
दोनों लड़के नशे में धुत होकर मशहूर हैडिलाओ हॉट पॉट रेस्तरां पहुंचे। इस रेस्तरां में लोग जाकर टेबल पर रखे सूप में सब्जियां और मांस पकाते हैं। लेकिन नशे में धुत किशोर सीधे किचन में चले गए और वहां रखे सूप के बर्तन में पेशाब कर दिया। यह हरकत उन्होंने जानबूझकर की और इसके बाद पूरा मामला बिगड़ गया। यह खबर जैसे ही बाहर आई, ग्राहकों के बीच हड़कंप मच गया और रेस्तरां की छवि को बड़ा नुकसान हुआ। हैडिलाओ हॉट पॉट शंघाई का एक नामी रेस्तरां है, जहां रोजाना हजारों ग्राहक आते हैं। जब लोगों को पता चला कि सूप दूषित हो चुका है तो उनकी नाराजगी बढ़ गई। रेस्तरां को आर्थिक नुकसान भी हुआ और उसकी प्रतिष्ठा पर भी गहरी चोट पहुंची। मामला अदालत तक गया और वहां सुनवाई के बाद कड़ा फैसला सुनाया गया।

कोर्ट ने दिया यह आदेश
अदालत ने कहा कि कुछ डेट्स के बीच जो भी ग्राहक इस रेस्तरां में आए, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। ऐसे ग्राहकों की संख्या चार हजार से ज्यादा बताई गई। कोर्ट ने आदेश दिया कि इन सभी ग्राहकों को उनका पूरा बिल वापस लौटाया जाएगा और साथ ही बिल की रकम का दस गुना अतिरिक्त भी दिया जाएगा। यानी जिसने एक हजार रुपये खर्च किए, उसे ग्यारह हजार रुपये तक मिलेंगे। इसके अलावा जिन बर्तनों को इस घटना से गंदा किया गया, उनकी सफाई और नए बर्तन खरीदने का खर्च भी इसमें जोड़ा गया।
विज्ञापन


26 करोड़ रुपये का हर्जाना देना होगा
शुरुआत में रेस्तरां ने अदालत से अपील की थी कि उन्हें लगभग 26 करोड़ रुपये का हर्जाना दिलाया जाए। लेकिन अदालत ने सभी पक्षों को सुनकर और नुकसान का आकलन करते हुए तय किया कि कपल को कुल 2.71 करोड़ रुपये चुकाने होंगे। इस रकम में रेस्तरां की प्रतिष्ठा को हुए नुकसान के लिए बीस लाख युआन, बर्तनों और सफाई का खर्च एक लाख तीस हजार युआन और कानूनी खर्च सत्तर हजार युआन शामिल हैं। अदालत ने यह भी साफ किया कि जो बाकी की रकम रेस्तरां ने अपनी इच्छा से ग्राहकों को दी है, उसकी वसूली मां-बाप से नहीं की जाएगी।

माता-पिता को लेकर कोर्ट ने कही यह बात
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार अदालत ने अपने फैसले में यह भी कहा कि असली जिम्मेदारी माता-पिता की है। उन्होंने अपने बच्चों को सही परवरिश और अच्छे संस्कार देने में लापरवाही बरती। इसी वजह से यह घटना हुई। अदालत ने कपल और उनके दोनों बेटों को आदेश दिया कि वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। इसके लिए उन्हें अखबार में माफीनामा छापना होगा ताकि लोगों को लगे कि उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें