सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां हर समय कुछ नया और अनोखा देखने को मिलता है। अगर आप रोजाना इंस्टाग्राम चलाते हैं तो आप इस चीज को महसूस कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर हर दिन लाखों लोग फोटो और वीडियो पोस्ट करते हैं। कुछ चीजें इतनी दिलचस्प और अलग होती हैं कि लोग उन्हें तुरंत उसे स्टोरी पर और अपने दोस्तों के साथ शेयर करने लगते हैं। जब कोई पोस्ट लोगों को पसंद आती है तो वह देखते ही देखते वायरल हो जाती है। अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो आपने कई मजेदार, चौंकाने वाले और हैरान कर देने वाले वीडियो जरूर देखे होंगे। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी अपना सिर पकड़ने को मजबूर हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दो लोग एक बाइक पर सवार होकर आते हैं। वे एक दुकान के पास रुकते हैं। बाइक पर पीछे बैठा शख्स नीचे उतरता है और दुकान के सामने जाता है, जहां एक कूलर रखा होता है। वह बिना किसी डर के उस कूलर को उठाता है और वापस आकर बाइक पर बैठ जाता है। इसके बाद दोनों बाइक स्टार्ट करके वहां से भाग जाते हैं। पूरी घटना कुछ ही सेकंड की है, लेकिन इसे देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों बहुत आराम से कूलर उठाकर ले जाते हैं, जैसे यह उनका ही सामान हो। इस वीडियो को देख हर कोई हैरान रह गया है।
चोरों ने खुलेआम की चोरी
इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट kalyug_hun पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और बहुत से लोगों ने इसे लाइक और शेयर भी किया है। लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “गर्मी से बचने के लिए बढ़िया आइडिया है।” दूसरे ने लिखा, “भाई पेमेंट घर जाकर करेगा।” तीसरे यूजर ने मजाक में कहा, “चोरों को भी तो गर्मी लगती है।”
लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
एक और यूजर ने लिखा, “कैश ऑन डिलीवरी थी शायद, घर पर पैसे देगा।” वहीं एक ने कहा, “दुकानदार सो रहा है लगता है।” बता दें कि वीडियो कहां और कब का है, यह साफ नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह क्लिप लोगों को हंसा भी रही है और सोचने पर मजबूर भी कर रही है।