फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending News: घर में पूरी रात भागता रहा कुत्ता, सीसीटीवी में नजर आई डरावनी चीज, महिला के उड़ गए होश

Sun, 01 Oct 2023 05:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

महिला ने लेब्राडोर की निगरानी के लिए एक घर में एक मोशन सेंसर कैमरा लगा दिया, ताकि वह आधी रात में कोई गड़बड़ी न करे, लेकिन जब अगले दिन विकटोरिया और उनके दोस्त ने कैमरा देखा, तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Trending News: कभी-कभी किसी पुराने घर में ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिनको भूतों से जोड़ा जाता है। अब ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। इंग्लैंड में एक कपल 135 साल पुराने घर में रह रहा था, लेकिन उसे एक दिन अचानक भूत के होने का अहसास हुआ। दरअसल 35 साल की विकटोरिया अपने पुरुष दोस्त के साथ एक घर में रहती थीं। कुछ दिनों के लिए वह बाहर गईं और अपनी बहन के कुत्ते को देखरेख करने के लिए घर लाई थीं। 

विज्ञापन


महिला ने लेब्राडोर की निगरानी के लिए एक घर में एक मोशन सेंसर कैमरा लगा दिया, ताकि वह आधी रात में कोई गड़बड़ी न करे, लेकिन जब अगले दिन विकटोरिया और उनके दोस्त ने कैमरा देखा, तो उनके होश उड़ गए। दरअसल, कुत्ता आधी रात में तेजी से  इधर-उधर दौड़ लगा रहा था। उन्होंने जब ध्यान से देखा, तो पता चला कि कुत्ता किसी से डरकर इधर-उधर भाग रहा था। 

उन्होंने देखा कि इंसानी आकार की कोई सफेद रंग की चीज जमीन से ऊपर हवा में उड़ रही थी। विक्टोरिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वैसे तो हम भूत-प्रेत में यकीन नहीं करते हैं। हालांकि दावे के साथ यह नहीं कह सकते हैं यह भूत नहीं था, क्योंकि घर पूरी तरह से बंद था और कोई बाहर से भी नहीं आया था। कैमरे में इंसान की तरह सफेद रंग की चीज दिख रही थी। इसका सिर, कंधे और धड़ पूरी तरह समझ में आ रहे थे। 
विज्ञापन


Saturn Ring Mystery: शनि ग्रह के छल्लों का कैसे हुआ निर्माण? नासा ने रहस्य से उठाया पर्दा, चांद से है संबंध

विक्टोरिया का कहना है कि कुत्ता रात में भौंका नहीं था, लेकिन हमने सुनी थी शायद वह अजीब आवाजें निकाल रहा था। उन्होंने बताया कि वह पूरी रात अपने बिस्तर पर सोता था, लेकिन उस रात वह सिर्फ भागता हुआ नजर आ रहा था। उन्होंने बताया कि इस तरह की पहले भी घटना घट चुकी है।

Space News: चीन के अंतरिक्ष यात्रियों का अनोखा प्रयोग, स्पेस स्टेशन में जला दी मोमबत्ती, देखिए फिर क्या हुआ?

उन्होंने बताया बीते साल 135 साल पुराने घर में वह शिफ्ट हुए थे। उस समय एक साल का भतीजा और हमारा छोटा पप्पी सीढ़ियों पर बैठकर रोने लगे थे। उन्होंने कहा कि हमने सुना है कि बच्चों और जानवरों को आत्माएं दिखाई देती हैं, जो हमें नजर नहीं आते। उस समय लगा था कि हमने जो घर खरीदा है, वह भूतिया है। 

Aliens News: बाहरी दुनिया पर वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा, बताया- ऐसे हो सकते हैं एलियंस

विक्टोरिया का कहना है कि हम इस पुराने घर के बारे में शोध करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें पता है कि 135 साल पहले 1888 में घर बनाया गया और यह भी मालूम है कि कौन-कौन रहा है। इसलिए हम यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि यहां कौन ऐसा रहा होगा जो दुखी रहा होगा और उसकी आत्मा शायद भटक रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें