एक तरफ जहां एक एक कमरे का किराया हजारों में देने पर जान निकल जाती है वहीं 57 करोड़ का शानदार बंगला मुफ्त में मिले तो कैसा लगेगा। वैसे भी हर इंसान का सपना होता है कि वो विदेश में रहे और बात अगर लंदन की हो तो कोई भी इस मौके को गँवाना नहीं चाहेगा। अगर आप का भी कुछ ऐसा ही सपना है तो हम आपको बता दें की आपका यह सपना पूरा हो सकता है। 57 करोड़ रुपये का एक पेंटहाऊस आपको मिल सकता है बिलकुल मुफ्त में।
चौंक गए न। मगर यह बिलकुल सच है। आपका यह सपना पूरा करेगा स्पेयररूम डॉट को डॉट यूके नाम की वेबसाइट पर दिया गया एक विज्ञापन। इस विज्ञापन के अनुसार यह पेंटहाऊस सारी सुख सुविधाओं से भरपूर है यानि लग्जीरियस है। यह पेंटहाऊस लंदन पैडिंगटन स्टेशन के पास न्यू ब्लॉक के 12वें मंजिले पर है।