फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57 करोड़ के बंगले में मुफ्त में रहने का ऑफर, क्या जाएंगे आप?

Wed, 11 May 2016 04:41 PM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
57 करोड़ का बंगला - फोटो : daily mail
विज्ञापन
एक तरफ जहां एक एक कमरे का किराया हजारों में देने पर जान निकल जाती है वहीं 57 करोड़ का शानदार बंगला मुफ्त में मिले तो कैसा लगेगा। वैसे भी हर इंसान का सपना होता है कि वो विदेश में रहे और बात अगर लंदन की हो तो कोई भी इस मौके को गँवाना नहीं चाहेगा। अगर आप का भी कुछ ऐसा ही सपना है तो हम आपको बता दें की आपका यह सपना पूरा हो सकता है। 57 करोड़ रुपये का एक पेंटहाऊस आपको मिल सकता है बिलकुल मुफ्त में। 
विज्ञापन


चौंक गए न। मगर यह बिलकुल सच है। आपका यह सपना पूरा करेगा स्पेयररूम डॉट को डॉट यूके नाम की वेबसाइट पर दिया गया एक विज्ञापन। इस विज्ञापन के अनुसार यह पेंटहाऊस सारी सुख सुविधाओं से भरपूर है यानि लग्जीरियस है। यह पेंटहाऊस  लंदन पैडिंगटन स्टेशन के पास न्यू ब्लॉक के 12वें मंजिले पर है।
विज्ञापन

बंगले के अंदर का नजारा - फोटो : daily mail
इसके मालिक एंड्रयू माईकल हैं जिन्होंने अपने फ्लैटमेट के फेलर के साथ मिलकर बार्क डॉट कॉम नाम का एक ऑनलाईन वेंचर शुरु किया है। इसके पहले भी वे दो सफल प्रौद्योगिकी कंपनियाँ बना कर बेच चुके हैं। वे एक नए फ्लैटमेट की तलाश में हैं। उनकी शर्त है कि इच्छुक व्यक्ति उनके ऑनलाईन वेंचर में उनकी मदद कर सके साथ ही साथ महत्वाकांक्षी और जिंदादिल भी हो। इच्छुक लोग स्पेयररूम डॉट को डॉट यूके वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि अब तक 4 हजार आवेदन मिल चुके हैं। तो जल्दी कीजिए कहीं आप इस मौके से चूक न जाएँ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें