सोशल मीडिया के इस दौर में लोगों से कुछ भी छुपा पाना नामुमकिन सा हो गया है। चाहे कोई वीडियो हो या कोई खबर, इंटरनेट वो जरिया बन गया है, जहां कोई भी चीज मिनटों में वायरल हो जाती है। आज हम आपको ऐसे ही खास खबर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको हैरानी के साथ-साथ खुशी भी जरूर होगी। कहते हैं कि मां बनने का एहसास काफी अलग और खूबसूरत होता है, लेकिन अगर कोई 66 साल की उम्र में 10वीं बार संतान को जन्म दे, तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं लगता। जर्मनी की अलेक्जेंड्रा हिल्डेब्रांड्ट ने इस सुख को भा हासिल किया है। बता दें कि उन्होंने साल 1977 में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था और अब, 2024 में, अपने 10वें बच्चे का स्वागत किया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
10वीं बार मां बनी यह महिला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर कुछ यूं है कि 19 मार्च 2024 को बर्लिन के चैरिटे अस्पताल में अलेक्जेंड्रा ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इस बच्चे का नाम फिलिप रखा गया। डॉक्टर्स ने खास देखभाल बरतते हुए बच्चे को इनक्यूबेटर में रखा, ताकि उसकी सेहत का पूरा ध्यान रखा जा सके। लेकिन सबसे आश्चर्यजनक बात यह थी कि उन्होंने IVF या किसी अन्य मेडिकल तकनीक का सहारा नहीं लिया और नेचुरल तरीके से ही प्रेगनेंसी कंसीव भी की। यह सबके लिए हैरानी का विषय बन गया है।
महिला ने कही यह बात
इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अलेक्जेंड्रा ने कहा, "मैं इसे ईश्वर का उपहार मानती हूं। मैंने हमेशा एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो की है। रोजाना तैराकी, दौड़ना और नशे से दूरी। शायद यही वजह है कि मैं इस उम्र में भी पूरी तरह स्वस्थ हूं।" वही, एक और यूजर ने कहा कि आपके केस को देखकर खुशी हुई है। नहीं तो कई ऐसी भी महिलाएं हैं, जिन्हें प्रेगनेंसी कंसीव करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
इस खबर के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।
कुछ लोगों ने इसे प्रेरणादायक बताया। वहीं, कुछ लोगों ने इसे "मेडिकल रूप से जोखिम भरा" कहा है। एक यूजर ने लिखा, "यह सिर्फ कुदरत का करिश्मा नहीं, बल्कि इस महिला की अच्छी जीवनशैली का नतीजा है।" एक दूसरे यूजर ने सवाल उठाया, "क्या यह मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित था?" बता दें कि महिला का पहला बच्चा स्वेतलाना 1977 में पैदा हुआ था, और 50 की उम्र के बाद भी उन्होंने कई बच्चों को जन्म दिया।