फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: न दाल चावल खाता है और न ही रोटी सब्जी, सिर्फ इंजन ऑयल पीकर आज तक जिंदा है कर्नाटक का ये शख्स

Thu, 18 Sep 2025 04:33 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: असल में यह शख्स अपना पेट भरने के लिए खाना नहीं बल्कि इंजन ऑयल पीता है। यह सुनते ही झटका लगता है क्योंकि इंजन ऑयल तो ऐसा पदार्थ है जिसे अगर कोई इंसान गलती से भी पी ले तो उसकी हालत बिगड़ सकती है, यहां तक कि जान भी जा सकती है।
विज्ञापन
'इंजन ऑयल' पीकर जिंदा है कर्नाटक का ये शख्स - फोटो : इंस्टाग्राम @avalakki_pavalakki
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहां हम और आप एक दिन भी बिना खाना-पानी के नहीं रह सकते, वहीं कर्नाटक का एक शख्स पिछले 30 वर्षों से अन्न का एक भी दाना नहीं खा रहा है। सुनने में अजीब लगता है लेकिन यह पूरी तरह सच है। और तो और यह शख्स बिल्कुल नॉर्मल लोगों की तरह फिट और स्वस्थ जिंदगी जी रहा है। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि अगर वह खाना नहीं खाता तो आखिर जिंदा कैसे है? तो आज की इस खबर में हम आपको इसी इंसान के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


इंजन ऑयल पीता था यह आदमी
असल में यह शख्स अपना पेट भरने के लिए खाना नहीं बल्कि इंजन ऑयल पीता है। यह सुनते ही झटका लगता है क्योंकि इंजन ऑयल तो ऐसा पदार्थ है जिसे अगर कोई इंसान गलती से भी पी ले तो उसकी हालत बिगड़ सकती है, यहां तक कि जान भी जा सकती है। लेकिन कर्नाटक के इस शख्स ने इसे अपनी आदत बना लिया है और पिछले 30 वर्षों से यह उसकी जिंदगी का हिस्सा है।




 7 से 8 लीटर इंजन ऑयल पी जाते हैं
कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में रहने वाले इस व्यक्ति को लोग ऑयल कुमार के नाम से जानते हैं। उनकी अलग और हैरान करने वाली लाइफस्टाइल ने उन्हें सोशल मीडिया पर मशहूर कर दिया है। बताया जाता है कि वह रोजाना 7 से 8 लीटर इंजन ऑयल पी जाते हैं। इसके अलावा कभी-कभी वह चाय भी पी लेते हैं। लेकिन अन्न का एक भी दाना उन्होंने पिछले तीन दशकों से नहीं खाया है।
विज्ञापन


खाना खाने से भी कर देते हैं मना
लोगों का कहना है कि जब कोई उन्हें खाने के लिए कुछ देता है तो वह साफ मना कर देते हैं और अपनी बोतल से इंजन ऑयल पीने लगते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद ज्यादा लोग उनकी जिंदगी के बारे में जान पाए। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इतने वर्षों तक इंजन ऑयल पीने के बावजूद उन्हें कभी अस्पताल में भर्ती नहीं होना पड़ा। सोशल मीडिया पोस्ट्स के अनुसार उन्हें अब तक कोई गंभीर बीमारी भी नहीं हुई है और डॉक्टर के पास जाने की नौबत तक नहीं आई। यह बात डॉक्टरों के लिए भी किसी चमत्कार से कम नहीं है।

शख्स इसे मानता है भगवान का आशीर्वाद
ऑयल कुमार खुद का मानना है कि वह भगवान अयप्पा के आशीर्वाद से ऐसे जी पा रहे हैं। उनका विश्वास है कि अगर भगवान की कृपा नहीं होती तो वह इतने वर्षों तक बिना खाना खाए और केवल इंजन ऑयल पर जिंदा नहीं रह सकते थे। वहीं दूसरी ओर, डॉक्टरों का कहना है कि इंजन ऑयल इंसानों के शरीर के लिए बेहद खतरनाक होता है। यह पेट्रोलियम से बनता है और अगर कोई व्यक्ति इसे पी ले तो उसके शरीर के कई अंग खराब हो सकते हैं। इससे गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है और जान भी जा सकती है। ऐसे में ऑयल कुमार का इतने वर्षों तक पूरी तरह स्वस्थ रहना किसी पहेली से कम नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें