फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral News: 1 हजार लड़कियों के साथ रिलेशन में रह चुका है यह लड़का, लेकिन अब इस बात का है पछतावा

Thu, 17 Jul 2025 11:27 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral News: बेनी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने बीते एक दशक से ज्यादा समय तक हर हफ्ते किसी नई महिला के साथ संबंध बनाए। उस समय उन्हें लगा था कि वह एक मनचाही जिंदगी जी रहे हैं।
विज्ञापन
एक हजार लड़कियों के साथ रिश्ते में था यह लड़का - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंदन के रहने वाले एक व्यक्ति की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया और मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जमकर सुर्खियां बटोर रही है। दक्षिण लंदन के क्रॉयडन इलाके के रहने वाले 31 वर्षीय बेनी जेम्स ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है जिसने कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने दावा किया है कि उनके अब तक 1 हजार से ज्यादा महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध रह चुके हैं। यह सुनने में भले ही सनसनीखेज लगे, लेकिन खुद बेनी अब इस पर पछतावा जता रहे हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह खबर
बेनी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने बीते एक दशक से ज्यादा समय तक हर हफ्ते किसी नई महिला के साथ संबंध बनाए। उस समय उन्हें लगा था कि वह एक मनचाही जिंदगी जी रहे हैं। लेकिन जैसे-जैसे समय बीता, उन्हें एहसास हुआ कि यह लाइफस्टाइल उन्हें अकेलेपन, एंग्जायटी और डिप्रेशन की ओर धकेल रही है। उन्होंने कहा, “मैंने कई साल ऐसे बिताए जब हर हफ्ते एक नई महिला मेरी जिंदगी में होती थी। उस समय यह सब ठीक लग रहा था, लेकिन अब जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो लगता है कि यह सबसे बड़ी गलती थी। इससे मुझे कुछ नहीं मिला, बल्कि मैं और ज्यादा खालीपन और मानसिक परेशानी में डूब गया।”

बेनी ने लोगों को दी यह चेतावनी
बेनी का कहना है कि ऐसे अनुभव से इंसान की जिंदगी में उत्साह खत्म हो जाता है और एक नॉर्मल खुशहाल जिंदगी जीना बेहद मुश्किल हो जाता है। उनके मुताबिक यह सब केवल एक दिखावा है, जो अंदर से इंसान को तोड़ देती है। बेनी ने अपने अनुभव के आधार पर अब दूसरों को चेतावनी दी है, खासकर बोनी ब्लू नाम की एक मॉडल को। दरअसल, बोनी ब्लू ने हाल ही में सार्वजनिक रूप से यह घोषणा की थी कि वह 1 हजार लोगों के साथ संबंध बनाकर एक रिकॉर्ड कायम करना चाहती हैं। इस पर बेनी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बोनी बहुत बड़ी गलती करने जा रही हैं और उन्हें इसका अंजाम भविष्य में भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन


किसी के साथ नहीं बना सकते हैं रिश्ता
उनका कहना है, “मैं नहीं चाहता कि कोई और मेरी तरह उसी रास्ते पर चले और फिर पछताए। यह ग्लैमर की तरह दिखता है, लेकिन हकीकत में यह आपको मानसिक रूप से तोड़ देता है। जब आप अकेले रह जाते हैं और आपको समझ आता है कि किसी के साथ रिश्ता बनाना अब आपके लिए संभव नहीं है, तब बहुत देर हो चुकी होती है।” बेनी की यह कहानी आज की युवा पीढ़ी के लिए एक सबक बनकर सामने आई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें