फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: डिपो से पूरी बस ही चुरा ले गए चोर, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि अधूरी रह गई चोरी

Thu, 13 Aug 2026 10:00 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Video: जलगांव के जामनेर डिपो से चोर नई सरकारी बस लेकर भागने लगे, लेकिन बस का टायर पंक्चर होने से उनका पूरा प्लान फेल हो गया। बस छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी पहचान में जुटी है।
 
विज्ञापन
डिपो से बस लेकर निकल पड़े चोर - फोटो : एक्स@AnathNagrik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के जलगांव जिले से चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान करने के साथ-साथ हंसने का मौका भी दे दिया। सोमवार देर रात जामनेर डिपो में कुछ चोर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की नई बस ही लेकर फरार होने की कोशिश करने लगे। चोर बस को डिपो से बाहर निकाल भी ले गए, लेकिन उनका यह प्लान ज्यादा दूर तक नहीं चल सका। वजह बनी बस का पंक्चर टायर। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


डिपो से बस लेकर निकल पड़े चोर
मामला जामनेर डिपो का है, जहां सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। बताया गया कि चोरों ने डिपो में खड़ी नई बस को निशाना बनाया। मौका देखकर उन्होंने बस को वहां से निकाल लिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चोर बस को डिपो से ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, चोरी की गई बस को लेकर उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चला। कुछ दूरी पर उन्हें पता चला कि बस का टायर पंक्चर है। इसके बाद चोरों ने बस को वहीं छोड़ दिया और मौके से भाग निकले।

विज्ञापन


पुलिस कर खंगाल रही है फुटेज
घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस डिपो में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके जरिए आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

 सोशल मीडिया पर खूब लिए जा रहे मजे
बस चोरी का यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि चोरों का बस नहीं चला, वरना शायद डिपो ही चोरी कर ले जाते। दूसरे यूजर ने सवाल किया कि आखिर कोई बस भी चोरी करता है क्या? वहीं एक और यूजर ने नई बस के पंक्चर टायर को ही पूरे मामले का सबसे मजेदार हिस्सा बताया।

देश में हर साल चोरी होते हैं लाखों वाहन
गौरतलब है कि भारत में हर साल एक लाख से ज्यादा वाहन चोरी होने के मामले दर्ज किए जाते हैं। हालिया आंकड़ों और रिपोर्टों के मुताबिक, देश में हर साल हजारों से लेकर लाखों कार और मोटरसाइकिल चोरी होती हैं। इनमें कई राज्यों और बड़े महानगरों की हिस्सेदारी भी रहती है। चोरी हुए कुछ वाहन पुलिस बरामद कर लेती है, जबकि कई का पता नहीं चल पाता। रिपोर्टों के अनुसार चोर चोरी किए गए वाहनों को बड़े महानगरों में ले जाकर बेच देते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें