फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कपल का पीछा कर घर में घुसे चोर, दरवाजा बंद होने से पहले धक्का मार अंदर घुसे, देखकर दंग रह जाएंगे

Fri, 14 Nov 2025 04:11 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में एक लड़का और लड़की घर के गेट की तरफ आते दिखते हैं। लग रहा था कि शायद दोनों किसी काम से बाहर गए हों और अब वापस लौट रहे हों। उ
विज्ञापन
कपल का पीछा कर घर में घुसे चोर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे वीडियो सामने आते हैं कि देखने वाला कुछ पल के लिए सन्न रह जाता है। हर दिन कोई न कोई नया क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। कभी मजेदार, कभी डराने वाला और कभी बिल्कुल हैरान कर देने वाला। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग सदमे में चले गए। वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ लोग एक कपल का पीछा करते हुए सीधे उनके घर तक पहुंच जाते हैं, और फिर जो होता है, उसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाएं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में एक लड़का और लड़की घर के गेट की तरफ आते दिखते हैं। लग रहा था कि शायद दोनों किसी काम से बाहर गए हों और अब वापस लौट रहे हों। उनके पीछे दो से तीन संदिग्ध लोग धीरे-धीरे आते नजर आते हैं, जैसे वे उनकी हर हरकत पर नजर रख रहे हों। कपल को शायद एहसास नहीं था कि उनके पीछे कोई आ रहा है, इसलिए वे बिल्कुल नॉर्मल तरीके से घर के अंदर जाने लगते हैं।

कपल का पीछा कर घर में घुसे चोर
जैसे ही लड़का दरवाजा खोलकर अंदर जाता है और उसे बंद करने ही वाला होता है, तभी पीछे से आए उन चोरों ने झटके से दरवाजे को रोक लिया। लड़का कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उनमें से एक शख्स ने उसे जोर से धक्का दे दिया और सभी जबरदस्ती अंदर घुस गए। यह पूरा सीन इतना अचानक हुआ कि लड़की भी घबरा गई और एक पल के लिए समझ नहीं पाई कि यह सब हो क्या रहा है।
विज्ञापन


लड़की ने की रोकने की कोशिश 
सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि अंदर घुसने के बाद चोर बेहद तेजी से इधर-उधर देखने लगते हैं, जैसे उन्हें पता हो कि क्या ढूंढना है। लड़का पूरी कोशिश करता है कि वह उन्हें रोक सके, लेकिन सामने आए लोगों की संख्या देखकर वह भी कुछ पल के लिए डर जाता है। लड़की भी पीछे हटकर बचने की कोशिश करती नजर आती है। वीडियो यहीं खत्म हो जाता है, इसलिए यह तो साफ नहीं हुआ कि आगे क्या हुआ। चोर कुछ लेकर भागे या पड़ोसियों की मदद से उन्हें रोका गया।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
लेकिन इतना जरूर है कि यह वीडियो देखते ही लोगों की रूह कांप गई। सोशल मीडिया पर इसे शेयर करने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने लिखा कि आजकल घर पहुंचना भी सुरक्षित नहीं रह गया है। किसी ने कहा कि हमेशा घर के दरवाजे के आस-पास सतर्क रहना चाहिए। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि ऐसे मामलों में अक्सर चोर किसी खास मौके की तलाश में रहते हैं, जब घर में लोग बैग, सामान या मोबाइल में उलझे हों और पीछे ध्यान न दे रहे हों।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें