फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: फोन चोरी करने से पहले दबोचा गया चोर, महिला ने खिड़की से अंदर घसीट कर बजाए लात-घूसे

Mon, 20 Apr 2026 02:24 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Thief Viral Video: वायरल वीडियो में एक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर चोरी की एक ऐसी घटना देखने को मिली, जिसने सबको हैरान करने के साथ हंसा भी दिया है। आइए पूरा मामला जानते हैं।
विज्ञापन
Viral Video - फोटो : instagram/jeet.apki
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Thief Tries Snatch Mobile: सफर जितना सुहाना होता है, उतना ही सतर्क रहने का भी वक्त होता है, खासकर ट्रेन जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर। यहां एक पल की लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। अक्सर आपने सुना होगा कि ट्रेन में मोबाइल या सामान चोरी हो गया, लेकिन इस बार कहानी थोड़ी अलग है। इस बार एक महिला ने न सिर्फ चोरी की कोशिश को नाकाम किया, बल्कि चोर को ऐसा सबक सिखाया कि यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

विज्ञापन


Cheesecake: एक गलती से बना दुनियाभर में पसंद किया जाने वाला ये स्वाद, बना न्यूयॉर्क की पहचान
Dadi's Paragliding Video: 73 की उम्र में भरी हौसलों की उड़ान, दादी की पैराग्लाइडिंग ने जीता लोगों का दिल
विज्ञापन


जब चोर की चाल हुई नाकाम
वायरल वीडियो में एक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी नजर आती है। खिड़की के पास बैठी एक महिला आराम से फोन पर बात कर रही  है। तभी एक शख्स, जिसने अपना चेहरा ढका हुआ है, मौके की तलाश में आसपास मंडराता है। जैसे ही उसे सही समय मिलता है, वह अचानक महिला के हाथ से फोन छीनने के लिए झपटता है।

लेकिन इस बार उसकी चाल उलटी पड़ जाती है। महिला घबराने के बजाय तुरंत सतर्क हो जाती है और चोर का हाथ पकड़ लेती है। देखते ही देखते वह उसे खिड़की के पास ही जकड़ लेती है, जिससे चोर भाग नहीं पाता।

देखें वायरल वीडियो-




खिड़की से खींचकर सिखाया सबक
स्थिति तब और चौंकाने वाली हो जाती है जब महिला हिम्मत दिखाते हुए चोर को खिड़की से ही अंदर खींच लेती है। यह नजारा देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं। महिला के परिवार वाले भी तुरंत उसकी मदद के लिए आगे आते हैं और मिलकर चोर को काबू में कर लेते हैं।

इसके बाद चोर की जमकर पिटाई होती है। वह खुद को छुड़ाने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन कुछ समय तक लोगों के बीच फंसा रहता है। हालांकि, आखिरकार वह किसी तरह मौका देखकर वहां से भाग निकलता है।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। लाखों लोग इसे देख चुके हैं और हजारों प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ज्यादातर लोग महिला की बहादुरी और सूझबूझ की तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कहा कि जिस तरह महिला ने चोर को खिड़की से अंदर खींचा, वह वाकई हैरान करने वाला था।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें