चोरी करने के दौरान चौथी मंजिल पर फंसा चोर
- फोटो : @gharkekalesh
Thief Building Rescued Locals Viral Video: चोरी की घटनाओं से जुड़े वीडियो आए दिन इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो चोरों की चालाकी दिखाते हैं, तो कुछ अनोखी, हैरान करने वाली या मजेदार वजहों से देखते ही देखते लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। इन दिनों एक चोर का ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो एक बिल्डिंग में चोरी करने के दौरान वहीं फंस जाता है।
वीडियो में आप देख सकते है कि, एक लड़का बिल्डिंग की बालकनी के पास दीवार पर बैठा हुआ है और नीचे से एक तेज रोशनी उस पर पड़ रही है। ऐसा लगता है कि वह ऊपर की मंजिल पर चोरी करने के इरादे से चढ़ा था, लेकिन बीच में ही फंस गया और आगे-पीछे कहीं नहीं जा सका। बिल्डिंग में नीचे मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया और उसकी मदद के लिए आगे आए। यहां तक कि लोगों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा, खाना खिलाया और घर जाने के लिए किराया भी दिया।
बता दें कि,इस पूरी घटना को किसी ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया जोकि अब जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- स्थानीय लोगों ने न सिर्फ उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया, बल्कि उसे खाना भी खिलाया और प्यार से समझाया कि वह चोरी जैसा गलत काम दोबारा न करे। इतना ही नहीं लोगों ने उसे घर वापस जाने के लिए टैक्सी का किराया भी दिया।