फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: चोरी करने से पहले चोर ने की ऐसी हरकत, वीडियो देखकर लोगों ने पकड़ लिया सिर

Thu, 30 Apr 2026 02:44 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chori Ka Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स ज्वेलरी शॉप में घुसता है, लेकिन सीधे चोरी करने के बजाय पहले वह आराम फरमाता है उसके बाद पानी पीता है और इसके बाद वह बेहद शांति से चोरी की वारदात को अंजाम देता है।
विज्ञापन
चोरी का अनोखा मामला - फोटो : instagram/iamvikasbaliyan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chori Ka Video: आजकल सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो सामने आते हैं, कुछ हंसाते हैं, कुछ हैरान करते हैं, तो कुछ ऐसे होते हैं जो दिमाग में सवाल छोड़ जाते हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया है, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया। वजह भी कुछ अलग है, यहां एक चोर ने चोरी से पहले ऐसा काम किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है।

विज्ञापन


दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स ज्वेलरी शॉप में घुसता है, लेकिन सीधे चोरी करने के बजाय पहले वह आराम फरमाता है उसके बाद पानी पीता है और इसके बाद वह बेहद शांति से चोरी की वारदात को अंजाम देता है। यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब इंटरनेट पर तेजी से फैल रही है।

देखें वीडियो




वीडियो में दी गई जानकारी के मुताबिक मामला कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां कोयला नगर पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर स्थित एक ज्वेलरी दुकान में यह घटना हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोर ने दुकान के अंदर रखी गुल्लक से करीब 30 हजार रुपये निकाले और मौके से निकल गया। उसकी हरकतें इतनी अजीब थी कि वीडियो देखने वाले लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन


इस अनोखी चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर ‘iamvikasbaliyan’ नाम के अकाउंट से इसे पोस्ट किया गया है, जहां लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे मजेदार बता रहा है, तो कोई सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है।

Interesting Facts: आखिर क्यों दिखता है समुद्र नीला और कब बदल जाता है इसका रंग? जानिए इसका रहस्य
Railway Track: ये है भारत का अनोखा रेलवे ट्रैक, जहां समुद्र के बीच दौड़ती है ट्रेन
Bizarre News: 40 घंटे बिना धड़कन के जिंदा रहा शख्स, मौत के मुंह से वापस लौटा मरीज
Interesting Facts: क्यूट दिखने वाला ये जानवर असल में है बेहद खतरनाक, जानें जेब्रा से क्यों डरते हैं शिकारी

Viral Video: यहां 2-3 हफ्ते की छुट्टी पर जाना है आम, शख्स ने बताई विदेश में भारतीयों के रुकने की वजह
Ajab Gajab: दुनिया के सबसे लंबे शख्स ने बयां की तलाक की वजह, फिर शुरू की प्यार कि तलाश
Viral: क्या बनना चाहते हैं अंबानी का पड़ोसी? एंटीलिया के पास मिल रहा फ्लैट, किराया जानकर पकड़ लेंगे माथा
Viral Video: सड़क पर आग लगाकर मनाया जन्मदिन, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सिखाया सबक


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें