Thief Gets Instant Karma: आज की डिजिटल दुनिया में सोशल मीडिया सिर्फ टाइमपास नहीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की आदत बन चुका है। सुबह की चाय से लेकर रात की नींद तक, हर खाली पल में उंगलियां खुद-ब-खुद फोन स्क्रीन पर स्क्रोल करने लगती हैं। इसी स्क्रोलिंग के बीच कभी हंसी छूट जाती है, तो कभी कोई वीडियो चौंका देता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया।
क्या है वीडियो में?
यह पूरा मामला एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। रात के सन्नाटे में एक चोर चुपके से घर में घुसने की कोशिश करता नजर आता है। वह पहले दीवार पर चढ़ता है और फिर ऊपर जाने की जुगाड़ लगाता है। कुछ पल के लिए सब कुछ शांत हो जाता है, जैसे वह अपने मिशन में कामयाब होने ही वाला हो।
लेकिन तभी कहानी में ट्विस्ट आ जाता है। अचानक बर्तनों के गिरने की तेज आवाज सुनाई देती है और अगले ही पल चोर का संतुलन बिगड़ जाता है। वह जोर से नीचे आ गिरता है। गिरते ही उसकी हालत ऐसी हो जाती है कि पहले तो वह लंगड़ाते हुए चलता है और फिर घुटनों के बल रेंगते हुए वहां से भागने की कोशिश करता है। इस वीडियो की लोकेशन भले ही साफ नहीं हो पाई हो, लेकिन इसका मजेदार क्लाइमेक्स लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा है।
देखें वीडियो
लोगों के रिएक्शन भी कम दिलचस्प नहीं
यह वीडियो X पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा गया, “अब ये चोर दोबारा चोरी करने से पहले जरूर सोचेगा।” वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन में भी हंसी-मजाक की भरमार है। किसी ने लिखा, “लगता है ऊपर से किसी ने धक्का दे दिया,” तो किसी ने कहा, “चोरी करना इतना आसान नहीं होता!” वहीं कई यूजर्स सिर्फ हंसने वाले इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Bizarre: देश का इकलौता राज्य जहां लोग नहीं भरते इनकम टैक्स, जानिए क्यों मिला है खास अधिकार
Viral Leave Application: सेल्फ केयर और मूवी देखने के लिए Gen-Z ने मांगी छुट्टी, बॉस का जवाब सुन नहीं होगा यकीन
Key Tag: कार या बाइक की चाबी के साथ मिलने वाला छोटा टैग बचा सकता है हजारों रुपये, भूल से भी न फेंकें
Weird Love Story: 60 की उम्र में 34 साल छोटे लड़के से हुआ प्यार, 3 शादियों के बाद महिला को मिला सच्चा प्यार