फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: चोरी करते समय चोर ने की ऐसी हरकत, लोगों ने कहा- 'बड़ा संस्कारी चोर है'

Wed, 05 Feb 2025 07:13 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर एक चोरी का वीडियो वायरल हो रहा है, इटरनेट पर इस वीडियो की चर्चाएं छिड़ गई हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह चर्चा चोरी करने को लेकर नहीं है, बल्कि चोर की एक हरकत को लेकर है।
विज्ञापन
चोर ने चोरी करने से पहले की पूजा - फोटो : X/@gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक चोर की हरकत देखकर लोग हैरान रह गए। वीडियो में एक चोर दुकान में चोरी करने की कोशिश करता है, लेकिन भगवान की तस्वीर गिरने के बाद वह जो करता है, वह देखकर हर कोई दंग रह गया। अब इस सीसीटीवी फुटेज का छोटा सा क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर इस वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए पहले उस वीडियो को देखते हैं...

विज्ञापन

 

वीडियो में क्या दिखा?
वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक चोर किसी दुकान की शटर को थोड़ा सा खोलकर अंदर घुसने की कोशिश कर रहा है। चोर शटर को नीचे से थोड़ा खोलता है और दुकान के अंदर जाने के लिए जगह बनाता है, तभी एक भगवान की तस्वीर नीचे गिर जाती है। गलती से वह तस्वीर भगवान के पैर छू जाती है। इसके बाद चोर तुरंत बाहर निकलता है और सिर की तरफ से दुकान में घुसता है। अगले ही क्षण वो सबसे पहले भगवान की गिरी हुई तस्वीर उठाता है और माथे से लगाकर माफी मांगने लगता है। अब यह वीडियो बहुत से लोगों के लिए दिल छू लेने वाली है।

ये भी पढ़ें- Trending: पुल से नीचे लटककर 7 फीट के अजगर को शख्स ने कुछ ऐसे निकाला बाहर, 3 करोड़ लोगों ने देख डाला वीडियो
विज्ञापन


लोगों की प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को देखकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग चोर की 'ईमानदारी' की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इसे 'पाखंड' बता रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि चोर ने भगवान की तस्वीर को सिर्फ इसलिए उठाया क्योंकि उसे डर था कि कहीं लोग उसे देख न लें। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि चोर के मन में भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा थी, इसलिए उसने ऐसा किया। एक यूजर ने लिखा कि- 'आदमी सही है, किसी मुसीबत में चोरी करनी पड़ रही भाई को बस।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि- बड़ा संस्कारी चोर है? इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 76 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही 1 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें