यहां पर दिखी रहस्यमयी बिल्ली, देखकर चौंक गए वैज्ञानिक
- फोटो : X
World's First White Iberian Lynx Spotted In Spain: सोशल मीडिया पर एक बिल्ली का वीडियो वायरल हो रहा है। इसने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है। यह पहली बार है जब किसी सफेद इबेरियन लिंक्स को कैमरे में कैद किया गया हो। आमतौर पर यह दुर्लभ जंगली बिल्ली का रंग सुनहरा या हल्का भूरा होता है, लेकिन इस बार नजारा कुछ अलग ही थी। एक चमचमाती सफेद लिंक्स, किसी फिल्म के रहस्यमयी जीव की लग रही थी। पहली नजर में इसे देखकर वैज्ञानिक भी चौंक गए।
यह स्पेन के पहाड़ी इलाकों में बसे जाएन में नजर आई है। स्पेनिश वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर एंजेल हिडाल्गो ने इस दुर्लभ लिंक्स का वीडियो बनाया है। उन्होंने बताया कि वह वर्षों से कैमरे लगा रहे थे, कई बार कोशिश सफल नहीं हुई, लेकिन इस बार कुदरत ने उन्हें कुछ ऐसा दिया जो जीवन भर याद रहेगा।
अब इबेरियन लिंक्स का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा गया है- साउथ स्पेन में एक फोटोग्राफर ने दुनिया का पहला सफेद इबेरियन लिंक्स कैमरे में कैद किया। यह इतना दुर्लभ है कि किसी कहानी का रहस्यमयी जीव हो। पहले से ही यह प्रजाति दुनिया की सबसे दुर्लभ जंगली बिल्लियों में शामिल है।
Indian Ocean: हिंद महासागर को किस नाम से बुलाते हैं पाकिस्तानी? जानकर नहीं कर पाएंगे यकीन
दो दशक पहले यह विलुप्त होने के कगार पर पर पहुंच गई थी। उस समय इसकी संख्या 100 से भी कम हो गई थी। स्पेन और पुर्तगाल की सरकारों ने संरक्षण कार्यक्रम चलाया जिसके कारण अब इनकी आबादी फिर से बढ़ने लगी है। लेकिन सफेद रंग का लिंक्स दिखना किसी सपने से कम नहीं है।
Snake Facts: सर्दियों में कहां और क्यों गायब हो जाते हैं सांप? बारिश-गर्मी में ज्यादा आते हैं नजर, वजह है हैरान करने वाली
विशेषज्ञों के मुताबिक, इस लिंक्स को leucism नाम की एक दुर्लभ आनुवंशिक स्थिति है। इससे शरीर का रंग हल्का हो जाता है। लेकिन अल्बिनो जानवरों के विपरीत इसकी आंखें और शरीर पूरी तरह से सामान्य हैं। इसका मतलब यह है कि लिंक्स सफेद होने के बावजूद भी पूरी तरह से स्वस्थ है।