फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: मंडप में हो रही थी शादी तभी दुल्हन के सिर पर आ बैठा कबूतर, ठहाके मार कर हंसने लगा दूल्हा

Fri, 13 Jun 2025 11:30 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: दुल्हन पहले तो थोड़ी घबरा गई, लेकिन उसने तुरंत खुद को संभाल लिया और मुस्कुराते हुए इस पूरे घटनाक्रम का आनंद लेने लगी। हैरत की बात यह रही कि दूल्हे ने भी न तो कोई घबराहट दिखाई और न ही कबूतर को उड़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन
दुल्हन के सिर पर बैठा कबूतर - फोटो : इंस्टाग्राम @trendy___larkaa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ पल इतने खास और अलग होते हैं कि वे जिंदगी भर के लिए याद बन जाते हैं। ऐसा ही एक बेहद खास और चौंकाने वाला पल एक शादी के दौरान देखने को मिला, जब मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन के बीच एक दिलचस्प वाकया घट गया। यह पल कैमरे में कैद हो गया और अब कुछ पल इतने खास और अलग होते हैं कि वे जिंदगी भर के लिए याद बन जाते हैं। ऐसा ही एक बेहद खास और चौंकाने वाला पल एक शादी के दौरान देखने को मिला, जब मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन के बीच एक दिलचस्प वाकया घट गया। यह पल कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, शादी की रस्में चल रही थीं। दुल्हन लाल जोड़े में सज-धज कर अपने दूल्हे के साथ मंडप में बैठी थी। पंडित पूजा-पाठ में व्यस्त थे और सब कुछ नॉर्मल चल रहा था। तभी अचानक एक कबूतर उड़ता हुआ आया और सीधा दुल्हन के सिर पर बैठ गया। यह नजारा इतना अनोखा था कि वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। तोपर आज की इस खबर में हम आपको ऐसी ही एक वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दुल्हन पहले तो थोड़ी घबरा गई, लेकिन उसने तुरंत खुद को संभाल लिया और मुस्कुराते हुए इस पूरे घटनाक्रम का आनंद लेने लगी। हैरत की बात यह रही कि दूल्हे ने भी न तो कोई घबराहट दिखाई और न ही कबूतर को उड़ाने की कोशिश की। वह खुद भी इस पर हंस पड़ा और दोनों ने इस अनोखे लम्हे को काफी अच्छे से लिया।




वीडियो देख लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस पूरे वाकये का वीडियो जब सोशल मीडिया पर सामने आया तो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस क्लिप को अब तक 7 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों की संख्या में लोग कमेंट कर रहे हैं। हर कोई इस जोड़े की किस्मत की तारीफ करता नहीं थक रहा। कमेंट बॉक्स में लोगों ने अपने-अपने तरीके से इस पल को खास बताया है। एक यूजर ने लिखा, "दीदी बहुत लकी हैं।" दूसरे ने कमेंट किया, "शायद भोलेनाथ खुद आशीर्वाद देने आए हों कबूतर बनकर।" वहीं एक तीसरे यूजर ने कहा, "कबूतर देवी रति का वाहन है, यानी ये पल प्रेम की देवी के आशीर्वाद जैसा है।" एक और कमेंट में लिखा गया, "हर किसी को ऐसा पल नहीं मिलता, बहुत भाग्यशाली हैं ये दोनों।"
विज्ञापन


लोगों ने कही यह बात
लोगों की मानें तो सिर पर पक्षी बैठना बहुत शुभ संकेत माना जाता है। यही वजह है कि इस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। लोग इसे देखकर न सिर्फ मुस्कुरा रहे हैं, बल्कि इस अनोखे और सौभाग्यशाली पल को सराह भी रहे हैं। कुल मिलाकर, यह पल अब सिर्फ एक शादी की याद नहीं, बल्कि सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल खुशी बन चुका है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें