फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manchineel Tree: बारिश में इस पेड़ के नीचे खड़े होने पर जा सकती है जान! जानिए मौत के पेड़ की सच्चाई

Tue, 07 Jul 2026 05:24 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Manchineel Tree: मैनशिनील की दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले पेड़ों में होती है। बारिश में इस पेड़ के नीचे खड़ा होने पर जान भी जा सकती है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी रोचक बातें। 
विज्ञापन
बारिश में इस पेड़ के नीचे खड़े होने पर जा सकती है जान! - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Manchineel Tree: दुनिया में कई तरह के पेड़ पौधे पाए जाते हैं, जिनमें कई अजीबोगरीब होतें और कुछ बेहद खतरनाक होते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही पेड़ के बारे में बताएंगे। इस पेड़ का नाम मैनशिनील है, जिसे ट्री ऑफ डेथ (मौत का पेड़ कहा जाता है। यह पेड़ समुद्री किनारों पर मिलता है और देखने में सामान्य लगता है। लेकिन यह बेहद खतरनाक होता है।  

विज्ञापन


देखने में कुछ सामान्य पेड़ लोगों के लिए खतरनाक होते हैं और नुकसान पहुंचा सकते हैं।  समुद्री तटों से लेकर घने जंगलों तक कुछ ऐसे पौधे हैं, जो अपने आप को जीवित रखने के लिए खास तरह की क्षमता विकसित कर लेते हैं। इसलिए इन पौधों के पास जाते समय उत्सुकता के साथ सावधानी भी जरूरी बरतनी जरूरी होती है। 

क्यों खतरनाक है ट्री ऑफ डेथ?

खतरनाक पौधों में शामिल मैनशिनील को जहरीली प्रकृति की वजह से ट्री ऑफ डेथ कहा जाता है। इसका नाम स्पेनिश शब्द मंजानिला से आया है। इसका मतलब है कि छोटा सेब, क्योंकि इसके फल छोटे सेब की तरह दिखाई देते हैं। इस छोटे से फल के अंदर जानलेवा रहस्य छिपा है। 
विज्ञापन


Science News: 20 हजार साल पुराने जीवाश्म में मिली ये अनोखी चीज, वैज्ञानिकों के खुलासे से दुनिया हैरान

कहा पाया जाता है खतरनाक पौधा? 

कैरेबियन इलाकों, फ्लोरिडा, बहामास, सेंट्रल अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के उत्तरी इलाकों में यह पौधा पाया जाता है। पेड़ की ऊंचाई करीब 15 से 50 फीट तक हो सकती है। कई बार यह झाड़ी की तरह नजर आता है। सबसे खतरनाक बात यह है कि इसके हर हिस्से छाल, पत्ते, रस और फल में जहरीले तत्व होते हैं। 

Viral: अमेरिका में भारी बारिश के बाद भी सड़कों पर क्यों नहीं भरता पानी? ड्रेनेज सिस्टम देख रह जाएंगे हैरान

पेंड़ के संपर्क में आने पर क्या हो सकता है? 

इस पेड़ के पास जाना खतरनाक हो सकता है। कहा जाता है कि बारिश में पेड़ के नीचे नहीं जाना चाहिए। इसकी पत्तियों से गिरने वाले पानी में जहर सकता है और त्वचा पर जलन या छाले हो सकते हैं। फ्लोरिडा विश्वविद्यालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसका दूधिया रस त्वचा पर जलन, तेज खुजली, सिरदर्द और सांस लेने में तकलीफ दे सकता है। इसकी लकड़ी जलाने पर निकलने वाला धुआं आंखों में जलन और अस्थायी अंधापन की समस्या हो सकती है। 

Optical Illusion: नजरों के तीरंदाज ही ढूंढ पाएंगे तस्वीर में छिपा सुरेश, 15 सेकेंड में खोजने का चैलेंज

खतरनाक होता है इसका फल 

इसका फल भी खतरनाक होता है। शुरुआत में इसका स्वाद मीठा लगता है, लेकिन कुछ ही देर बाद मुंह में जलन, गले में दर्द और निगलने में समस्या होने लगती है। एक रेडियोलॉजिस्ट ने बताया है कि फल खाने के कुछ समय बाद ही मुंह में तेज जलन और गले में जकड़न महसूस होने लगती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें