फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: उफन रही थी नदी और डूब गया था पुल, लड़के ने हीरोगिरी दिखाते हुए किया स्टंट, हुआ तगड़ा नुकसान

Sat, 02 Aug 2025 07:12 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इस वायरल वीडियो में एक युवक तेज बहाव वाली नदी के ऊपर बने एक डूबे हुए पुल को पार करने की कोशिश करता दिखता है। वह अपनी बाइक को पहले एक तरफ रोक कर खड़ा हो जाता है। उसका दोस्त वहां लगी रस्सी को हटाता है, जिससे रास्ता साफ हो जाता है।
विज्ञापन
डूबे पुल पर शख्स दिखा रहा था बाइक स्टंट - फोटो : इंस्टाग्राम @ghantaa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरसात का मौसम जितना सुकूनदायक होता है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है। भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर आ जाती हैं और कई बार पानी पुलों के ऊपर से बहने लगता है। इसके बावजूद कुछ लोग ऐसे हालात में भी खतरा मोल लेने से नहीं चूकते। सोशल मीडिया पर इस समय एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने जान जोखिम में डालकर कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। इस युवक की यह खतरनाक हरकत अब उसे भारी पड़ गई है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में एक युवक तेज बहाव वाली नदी के ऊपर बने एक डूबे हुए पुल को पार करने की कोशिश करता दिखता है। वह अपनी बाइक को पहले एक तरफ रोक कर खड़ा हो जाता है। उसका दोस्त वहां लगी रस्सी को हटाता है, जिससे रास्ता साफ हो जाता है। इसके बाद युवक अपनी बाइक को स्टंट की तरह उस पानी से भरे पुल पर चलाने की कोशिश करता है।




नदी में गिर जाती है बाइक
लेकिन नदी का बहाव बेहद तेज था और पुल पूरी तरह पानी में डूबा हुआ था। कुछ ही दूर जाते ही बाइक फिसल जाती है और संतुलन खो बैठती है। देखते ही देखते बाइक बहते हुए पानी में पुल से नीचे जा गिरती है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरानी भी जता रहे हैं और हंसी भी रोक नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो इंस्टाग्राम के @ghantaa नामक पेज पर शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और हजारों ने इसे पसंद भी किया है। यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, "और भाई, आ गया स्वाद।" दूसरे ने कहा, "भाई, ऐसा करने की जरूरत क्या थी?" जबकि एक और कमेंट किया, "लगता है अब ये स्प्लेंडर से तंग आ चुका था।" इस वीडियो को देखने के बाद एक बात तो साफ है कि कुछ लोग एडवेंचर और वायरल होने की चाह में अपनी जान तक खतरे में डालने से नहीं डरते। मगर ये वीडियो एक चेतावनी भी है कि ऐसे मौसम में बहते पानी या डूबे हुए पुलों से दूरी बनाए रखना ही सबसे समझदारी भरा फैसला होता है। थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें