फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Post: मुंबई के 2 BHK फ्लैट का किराया है 52 हजार रुपये, रेंट सुनकर चौंके लोग, बोले- इतनी तो सैलरी होती है

Fri, 18 Apr 2025 10:20 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Room Rent In Mumbai: अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर मुंबई के घर के किराए को लेकर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर कई मीम्स भी बन रहे हैं और इसने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि लोग प्रॉपर्टी को कैसे अपना प्रोफेशन बना रहे हैं और इसी से अपने घर का खर्च चला रहा हैं।
विज्ञापन
मुंबई के फ्लैट की कीमत जान उड़ जाएंगे होश - फोटो : एक्स@ohshinbhat
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई को सपनों के शहर के अलावा मायानगरी कहते हैं। कहते हैं कि यह वह ग्लैमर वर्ल्ड है, जहां लोग इस चकाचौंध भरी दुनिया में कहीं खो जाते हैं। आजीविका चलाने के लिए मुंबई आए लोगों को वहां की महंगाई का भी खूब सामना करना पड़ता है। कहते हैं कि मुंबई अमीरों और गरीबों दोनों को ही अपना लेती है, लेकिन फिर भी बॉलीवुड, स्ट्रीट फूड और समुद्री हवा के अलावा एक किफायती घर लेना आज भी लोगों के लिए काफी मुश्किल है। अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर मुंबई के घर के किराए को लेकर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर कई मीम्स भी बन रहे हैं और इसने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि लोग प्रॉपर्टी को कैसे अपना प्रोफेशन बना रहे हैं और इसी से अपने घर का खर्च चला रहा हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह पोस्ट
हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अपने मुंबई के 2BHK फ्लैट की एक लिस्टिंग शेयर की है। हालांकि, मुद्दा यह नहीं है कि उसने लिस्टिंग शेयर की है। बल्कि लोगों को शॉक तब लगा, जब उस व्यक्ति ने रूम का किराया बताया है। दो कमरों के घर का किराया हर महीने करीब 1 लाख रुपये है, जिसे देख हर कोई हैरान हो गया है। इंटरनेट पर लोगों ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया भी साझा की है।
 

यूजर ने साझा की अपनी फ्लैट की जानकारी
एक यूजर ने एक्स पर अपने फ्लैट का एक विज्ञापन साझा किया है। उसने इस जानकारी को साझा करते हुए कहा कि वह एक महिला फ्लैटमेट की तलाश में है। उसके पास किराए के लिए एक मास्टर बेडरूम है। साथ ही उसने यह भी बताया कि उसका फ्लैट अनफर्निश्ड है यानी कि जो भी उस फ्लैट में शिफ्ट होगा, उसे खुद अपना सामान अपने साथ लाना होगा और सारे इंतजाम भी खुद ही करने होंगे। इसके साथ ही उसने बताया कि इस फ्लैट का किराया केवल 52 हजार रुपये हैं। जैसे ही यूजर ने अपने फ्लैट की यह जानकारी लोगों से साझा की सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर कमेंट करने वालों की झड़ी लग गई।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी शानदार प्रतिक्रिया
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने कहा, "भाई यहां तो हमारी सैलरी ही इतनी है। यहां तो आपको कोई नहीं मिलेगा, जो इतना रेंट देकर आपसे घर ले।" दूसरे यूजर ने लिखा, "भाई रेंट पर दो रहे हो या अगले से ईएमआई भरवा रहे हो। कोई कैसे इतना रेंट दे सकता है।" एक और यूजर ने लिखा, "इतना रेंट देने से अच्छा है कि अपना ही घर खरीद लो और फिर उसकी ईएमआई दे दो। वो ज्यादा अच्छा रहेगा।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें