फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पुलिस ने जब्त की स्कूटी तो लड़की ने रो-रोकर कर लिया बुरा हाल, दारोगा साहब की छूटी हंसी

Fri, 08 Aug 2025 03:03 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में साफ दिखता है कि ट्रैफिक पुलिस की पिकअप वैन नो पार्किंग जोन से कई बाइक और स्कूटी लोड कर रही है। इन्हीं में एक महिला की स्कूटी भी शामिल होती है। जैसे ही महिला को यह पता चलता है, वह तेजी से वहां पहुंचती है और स्कूटी पकड़कर जोर-जोर से रोने लगती है।
विज्ञापन
रो-रोकर लड़की ने छुड़वाई ट्रैफिक पुलिस से स्कूटी - फोटो : एक्स@AnjuJhang
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गलत पार्किंग की आदत लोगों में इतनी बढ़ गई है कि नो पार्किंग का साइन देख कर भी कई वाहन चालक बेपरवाह अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर देते हैं। जब ट्रैफिक पुलिस ऐसे वाहनों को उठाकर ले जाती है, तो फिर शुरू होता है हंगामा और भावनाओं का तमाशा। नियम तोड़ने वालों पर ट्रैफिक पुलिस सीधा एक्शन लेकर गाड़ी जब्त कर थाने ले जाती है। वाहन मालिक बाद में जुर्माना भरकर उन्हें वापस लेते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला की स्कूटी उठाए जाने पर उसका रिएक्शन हर किसी का ध्यान खींच लेता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ दिखता है कि ट्रैफिक पुलिस की पिकअप वैन नो पार्किंग जोन से कई बाइक और स्कूटी लोड कर रही है। इन्हीं में एक महिला की स्कूटी भी शामिल होती है। जैसे ही महिला को यह पता चलता है, वह तेजी से वहां पहुंचती है और स्कूटी पकड़कर जोर-जोर से रोने लगती है। वह पुलिसकर्मियों से मिन्नतें करती है और बार-बार माफी मांगती है। इस दौरान उसकी सहेली उसे शांत कराने की कोशिश करती रहती है।



स्कूटी छुड़ाने के लिए रोने लगी महिला
महिला की इस हरकत को देखकर एक पुलिसकर्मी हंसने लगता है और ड्राइवर की ओर देखकर मुस्कुराता है। ड्राइवर जैसे ही गाड़ी आगे बढ़ाता है, महिला स्कूटी को पकड़कर फिर से रोने लगती है। आखिरकार पुलिस उसकी और उसकी दोस्त की स्कूटी अनलोड करवा देती है। रोते हुए वह अपनी स्कूटी लेकर वहां से चली जाती है, जबकि पुलिसकर्मी उसकी हरकतों पर अब भी हंसते रहते हैं। सड़क पर खड़े लोग भी इस पूरे नजारे को देखते हैं और कुछ तो महिला की मदद के लिए पुलिस से गुजारिश भी करने लगते हैं।
विज्ञापन


वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
आखिरकार महिला को स्कूटी मिल जाती है और वह अपनी दोस्त के साथ रवाना हो जाती है। यह वीडियो X पर @AnjuJhang अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जिसे अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ ने पुलिस की इंसानियत की तारीफ की, तो कुछ ने हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसा। एक यूजर ने लिखा, "इंसानियत सिर्फ लड़कियों के लिए ही बची है, अगर यह लड़का होता तो स्कूटी के साथ इसे भी उठा ले जाते।" वहीं, दूसरे ने कमेंट किया, "दरोगा साहब ऐसे हंस रहे हैं जैसे लड़की के रोने से उन्हें कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा।"





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें