फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शादी में वरमाला स्टेज पर बैग में सांप भरकर पहुंच गया शख्स, फिर जो हुआ देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Tue, 08 Aug 2023 01:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
The person reached the stage with a lot of snakes in the wedding - फोटो : Instagram/prabakaran_john
विज्ञापन

Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर हर तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। वायरल होने वाले कई ऐसे वीडियो होते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े जाते हैं। सोशल मीडिया पर आपने भी जानवरों के कई वीडियो देखे होंगे। सोशल मीडिया पर आपने खतरनाक सांपों के कई वीडियो देखे होंगे। अब इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। शायद ही पहले आपने कभी इस तरह का वीडियो देखा होगा। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो एक शादी समारोह का है। यहां पर कार्यक्रम चल रहा है और इसमें काफी मेहमान इकट्ठा है। फिर यहां पर कुछ ऐसा होता है जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह जाते हैं। दरअसल, वरमाला के स्टेज पर शख्स ढेर सारे सांप लेकर पहुंच गया। 

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शादी का कार्यक्रम चल रहा है और मेहमान इकट्ठा हैं। इसी दौरान एक शख्स वरमाला स्टेज पर एक बैग से कई सारे सांप निकालता है और अपने हाथों में सभी सांपों को टांगकर घूमने लगा। शख्स सिर्फ जींस पहना हुआ था और वह शर्टलेस था। 
विज्ञापन


Chandrayaan 3: चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव है सबसे रहस्यमयी इलाका, आज तक नहीं सुलझ पाई पहेली, जानिए क्या है रहस्य

वीडियो में दिख रहा है कि सांपों को लेकर स्टेज घूम रहा शख्स बिल्कुल डर नहीं रहा है। वह सांपों से बेखौफ उन्हें लेकर घूम रहा है। इसके बाद वह इधर-उधर घूमने के बाद वह सभी सांपों को लेकर बैग में भरने लगता है। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 
 

Rogue Planets: कैसे होते हैं दुष्ट ग्रह, अगर पृथ्वी बन जाए भटकता हुआ प्लेनेट तो क्या होगा?

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को prabakaran_john नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। इस पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस शख्स के लिए कार्रवाई करनी चाहिए। कुछ का कहना है कि ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें