फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पत्नी के लिए मंगलसूत्र खरीदना चाहता था बुजुर्ग, नहीं थे पूरे पैसे, दुकानदार ने दिखाई दरियादिली

Tue, 17 Jun 2025 12:24 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: पंढरपुर की तीर्थ यात्रा पर आए एक बुजुर्ग दंपत्ति एक ज्वेलरी की दुकान पर पहुंचे। बुजुर्ग महिला की लंबे समय से इच्छा थी कि वह सोने का एक मंगलसूत्र खरीदे। अपनी इसी इच्छा को पूरा करने के लिए वह दुकान में गए और अपनी सारी बचत दुकानदार को सौंप दी।
विज्ञापन
दुकानदार ने दिखाई दरियादिली - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के समय में जब लोग अक्सर पैसा और फायदे के लिए एक-दूसरे से रिश्ते तोड़ लेते हैं। ऐसे में पंढरपुर से आई एक सच्ची घटना ने दिल छू लेने वाली मिसाल पेश की है। यह घटना एक बुजुर्ग महिला और एक ज्वेलरी दुकानदार के बीच हुई, जो इंसानियत और दया का बेहतरीन उदाहरण बन गई। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में प्यार का भी अटूट रिश्ता बेहद ही खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
पंढरपुर की तीर्थ यात्रा पर आए एक बुजुर्ग दंपत्ति एक ज्वेलरी की दुकान पर पहुंचे। बुजुर्ग महिला की लंबे समय से इच्छा थी कि वह सोने का एक मंगलसूत्र खरीदे। अपनी इसी इच्छा को पूरा करने के लिए वह दुकान में गए और अपनी सारी बचत दुकानदार को सौंप दी। महिला को यह नहीं पता था कि उसके पास जितने पैसे हैं, वे उस मंगलसूत्र के लिए काफी नहीं हैं।

https://www.facebook.com/watch/?v=1492086212203470&rdid=9eHvbgNlrHas29KR
विज्ञापन


बुजुर्ग कपल का प्यार देख पिघला दुकानदार
दुकानदार ने जब देखा कि महिला भोलेपन से अपनी जमा पूंजी दे रही है तो वह बहुत भावुक हो गया। उसने महिला के सारे पैसे लौटा दिए और वह सोने का मंगलसूत्र भी उसे तोहफे में दे दिया। इस नेक काम के साथ दुकानदार ने बस इतना कहा, “आप अपना पैसा वापस रख लीजिए, मुझे केवल आपका आशीर्वाद चाहिए। भगवान पांडुरंग सब पर कृपा करें।” यह सुनकर बुजुर्ग महिला की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने दुकानदार को दिल से आशीर्वाद दिया। वहां मौजूद सभी लोग इस दृश्य को देखकर भावुक हो गए। इस घटना की जानकारी जब सोशल मीडिया पर पहुंची तो लोगों ने जमकर दुकानदार की तारीफ की। लोगों ने कहा कि ऐसे ही लोग हैं, जिनकी वजह से दुनिया में आज भी इंसानियत जिंदा है।

लोगों ने वीडियो देख कही ये बात
आज जहां कई बार परिवार के लोग भी पैसे या संपत्ति के लिए एक-दूसरे से लड़ते हैं, वहीं इस दुकानदार ने एक अनजान महिला की बरसों पुरानी ख्वाहिश पूरी कर यह दिखा दिया कि अच्छे लोग अभी भी हमारे बीच हैं। इस कहानी से हमें यह सिखने को मिलता है कि हर काम सिर्फ पैसे के लिए नहीं होता। किसी की मदद करके जो दिल का सुकून मिलता है। वह किसी भी पैसे से बड़ा होता है। पंढरपुर की यह घटना न सिर्फ एक नेक दिल इंसान की कहानी है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें