फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पहली बार 'जंगल के राजा' के छूटे पसीने, हाथियों का झुंड देखकर डर गया शेर का खानदान, वीडियो वायरल

Fri, 19 Sep 2025 04:03 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: हाथी की आवाज और उसकी विशाल कद-काठी देखकर शेर, शेरनी और उनके बच्चे तुरंत घबरा जाते हैं। वे सब अपनी जगह से उठकर इधर-उधर भाग जाते हैं। यह देखकर साफ समझ आता है कि जंगल में असली दबदबा किसका है।
विज्ञापन
हाथी को देख दुम दबाकर भाग जाते हैं शेर - फोटो : एक्स@AMAZlNGNATURE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंगल की दुनिया हमेशा ही लोगों के लिए अट्रैक्शन का केंद्र रही है। वहां के जीव-जंतु, उनकी आदतें और आपसी रिश्ते अक्सर इंसानों को चौंका देते हैं। वैसे तो हम सबने बचपन से यही सुना है कि जंगल का राजा शेर होता है। उसकी ताकत, उसकी दहाड़ और उसका रुतबा हर किसी को डराता है। लेकिन हकीकत में जंगल की असली ताकत किसके पास है, इसका जवाब अक्सर वीडियो या घटनाएं हमें दिखा देती हैं। कई बार ऐसा देखा गया है कि शेर और बाघ जैसे खतरनाक शिकारी भी हाथी को देखते ही किनारा कर लेते हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस बात को और भी साबित कर दिया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर "नेचर अमेजिंग @AMAZlNGNATURE" नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि जंगल में पेड़ के नीचे शेर और शेरनी अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ आराम कर रहे होते हैं। यह सीन काफी शांत और प्यारा लगता है। लेकिन तभी सामने से एक बड़ा हाथी धीरे-धीरे उनकी ओर बढ़ता है। हाथी को यह सीन बिल्कुल पसंद नहीं आता और वह अपनी जोरदार हुंकार से माहौल बदल देता है।
 

हाथी के आने से दब जाती है शेरनी और उनके बच्चे
हाथी की आवाज और उसकी विशाल कद-काठी देखकर शेर, शेरनी और उनके बच्चे तुरंत घबरा जाते हैं। वे सब अपनी जगह से उठकर इधर-उधर भाग जाते हैं। यह देखकर साफ समझ आता है कि जंगल में असली दबदबा किसका है। शेर को जंगल का राजा कहा जाता है, लेकिन असली ताकत हाथी के पास है। यही वजह है कि अक्सर शेर भी हाथी से पंगा लेने से बचते हैं।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो का कैप्शन भी मजेदार है। उसमें लिखा है, "बताओ, कौन है जंगल का राजा?" यह सवाल वाकई सोचने पर मजबूर कर देता है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक इसे 1.5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोगों के रिएक्शन भी इस वीडियो पर काफी मजेदार हैं। एक यूजर ने लिखा, "हाहाहा, हाथी से डर गया शेरों का खानदान।" दूसरा लिखता है, "जंबो ट्रक से भी बड़ा होता है।" वहीं तीसरा कहता है, "हाथी के सामने जंगल का राजा भी जान बचाकर भागता है।" एक और शख्स मजाकिया लहजे में लिखता है, "लगता है जंगल के राजा को अब सिक्योरिटी गार्ड की जरूरत है।" एक यूजर ने बड़ा दिलचस्प कमेंट किया, "हाथी कभी कुछ नहीं भूलता, लेकिन शेर यह जरूर भूल जाते हैं कि पावर किसके पास है।" वहीं एक और व्यक्ति ने लिखा, "जंगल का असली बॉस तो हाथी है।" ऐसे ही ढेरों मजेदार प्रतिक्रियाएं इस वीडियो पर देखने को मिल रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें