फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: RCB की जीत देखने के लिए दूल्हे ने रोक दी अपनी ही शादी, मंडप छोड़कर सबके साथ मनाया जश्न

Wed, 04 Jun 2025 11:35 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इसी बीच एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक शादी समारोह के दौरान मेहमानों ने आरसीबी की जीत का आखिरी लम्हा देखने के लिए विवाह की सभी रस्में कुछ समय के लिए रोक दीं।
विज्ञापन
आरसीबी की जीत देखने के लिए दूल्हे ने रोकी शादी - फोटो : एक्स@nikchillz
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आखिरकार वो कर दिखाया, जिसका उनके फैंस को 18 साल से इंतजार था। टीम ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और ये पल फैंस के लिए बेहद खास बन गया। साल दर साल उम्मीदें टूटती रहीं, लेकिन इस बार आरसीबी ने इतिहास रच दिया। जीत के साथ ही सोशल मीडिया पर आरसीबी का ही बोलबाला हो गया। हालांकि, इस टीम के फैंस हमेशा से ही काफी लॉयल रहे हैं और हर सीजन अपनी टीम को जीतते देखना चाहते रहे हैं। अब हाल ही में आरसीबी के एक फैन ने वो कर दिखाया, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया है। आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसी बीच एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक शादी समारोह के दौरान मेहमानों ने आरसीबी की जीत का आखिरी लम्हा देखने के लिए विवाह की सभी रस्में कुछ समय के लिए रोक दीं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन से लेकर घराती-बाराती तक, सबकी नजरें टीवी स्क्रीन पर थीं, जहां आरसीबी जीत की ओर बढ़ रही थी।



फैन ने रोक दी अपनी ही शादी
इस वीडियो ने सभी आरसीबी समर्थकों का दिल जीत लिया है। लोग इसे देखकर भावुक हो गए हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि क्रिकेट के लिए शादी रोक देना दर्शाता है कि फैंस की प्रायोरिटीज कितनी खास होती हैं। वहीं, कुछ ने कहा कि आरसीबी की ये जीत लोगों के दिलों से जुड़ी हुई है, ये सिर्फ एक खेल नहीं था। यह फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था, जहां RCB ने 6 रन से शानदार जीत हासिल की। विराट कोहली के आंसू और दर्शकों के 'आरसीबी आरसीबी' के नारे इस ऐतिहासिक जीत को और भी खास बना रहे थे। ये जश्न सिर्फ मैदान में ही नहीं, बल्कि देशभर में हर जगह मनाया जा रहा था।
विज्ञापन


मंडप छोड़कर मैच देखने पहुंचा दूल्हा
इतना ही नहीं जीत के आखिरी पलों में एक शादी में मौजूद दूल्हा भी मंडप छोड़कर मैच देखने पहुंच गया। जैसे ही शशांक सिंह ने आखिरी गेंद खेली और जीत का ऐलान हुआ, शादी हॉल में जोरदार आरसीबी के नारे गूंज उठे। यह पूरा सीन 42 सेकंड के एक वीडियो क्लिप में कैद है, जिसमें आरसीबी के समर्थक खुशी से झूमते दिख रहे हैं। X पर @nikchillz नाम के यूजर ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं एक शादी में हूं और लोगों ने आरसीबी की जीत देखने के लिए समारोह रोक दिया।” इस क्लिप को अब तक ढाई लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, 16 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं और लगभग 40 कमेंट्स भी आ चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें