फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दुल्हन को मिठाई खिलाने के लिए दूल्हे ने बढ़ाया हाथ, लेकिन लड़की दिखा रही थी तेवर फिर जो हुआ...

Tue, 02 Sep 2025 05:12 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इसी तरह इन दिनों एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शादी में वैसे तो खुशियों का माहौल होता है, लेकिन इस वीडियो में जो हुआ, उसने लोगों को हंसने के साथ-साथ हैरान भी कर दिया।
विज्ञापन
दूल्हा और दुल्हन का वीडियो वायरल - फोटो : एक्स@sillyshweta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया ऐसी जगह है जहां हर दिन कुछ नया देखने को मिल ही जाता है। कभी कोई मजेदार वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी किसी की अजीब हरकत लोगों का ध्यान खींच लेती है। यहां कभी बच्चों का डांस छा जाता है, तो कभी किसी के जुगाड़ का वीडियो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देता है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर रोजाना कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है और लाखों लोग उसे देखते भी हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसी तरह इन दिनों एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शादी में वैसे तो खुशियों का माहौल होता है, लेकिन इस वीडियो में जो हुआ, उसने लोगों को हंसने के साथ-साथ हैरान भी कर दिया। वीडियो में दूल्हा और दुल्हन वरमाला पहने खड़े हैं। दोनों स्टेज पर मौजूद हैं और कैमरा उनकी ओर है। इसी दौरान दूल्हा अपने हाथ में मिठाई लेकर दुल्हन को खिलाने की कोशिश करता है। अब यहां ट्विस्ट आता है। दुल्हन मिठाई खाने से साफ मना कर देती है। पहले तो वह दूल्हे के हाथ से मिठाई नहीं लेती और जब बाद में मिठाई हाथ में आती है तो गुस्से में उसे फेंक देती है। ये देखकर वहां मौजूद लोग भी चौंक जाते हैं। लेकिन इसके बाद दूल्हे ने जो किया, उसने सबका ध्यान खींच लिया।



यह है पूरी घटना
असल में दुल्हन ने जो मिठाई दूल्हे को खिलाई थी, दूल्हे ने उसे मुंह में डाला जरूर, लेकिन खाया नहीं। उसने सोचा कि आगे कुछ होगा। इसलिए मिठाई को मुंह में ही दबाकर रख लिया। जैसे ही दुल्हन ने मिठाई फेंकी, दूल्हा भी अपने मुंह से मिठाई निकालकर फेंक देता है। यह नजारा देखकर लोग हैरान भी हुए और हंसने लगे। इस मजेदार वीडियो को एक्स पर @sillyshweta नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “इसको पता था कि वो नहीं खाएगी इसलिए उसने मिठाई मुंह में ही रखी थी।” यह लाइन पढ़कर भी लोग हंसी नहीं रोक पा रहे।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो अपलोड होने के बाद से इसे अब तक 1 लाख 78 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यही नहीं, इस पर लगातार मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “इन दोनों की जिंदगी हंसी-खुशी नहीं कटेगी।”  दूसरे ने लिखा, “दूल्हा पहले से तैयार था, लेकिन समझ नहीं आता उसने शादी के लिए हां क्यों कर दी।” तीसरे यूजर ने कमेंट किया, “दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।” चौथे ने लिखा, “भगवान गलत लोगों के हाथ में जोड़ियां बनाने का कॉन्ट्रैक्ट दे बैठे हैं।” वहीं, एक और यूजर ने तो यहां तक लिख दिया, “अभी भी वक्त है, भाग जा।”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें