फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जिंदा झींगा खाने जा रही थी लड़की, तभी जीव ने पलटकर ले लिया बदला, दर्द के मारे चीखी चिल्लाई

Mon, 11 Aug 2025 05:11 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में लड़की अपने हाथ में एक जिंदा मैंटिस झींगा पकड़कर कैमरे के सामने दिखाती है। वह मुस्कुराते हुए झींगे को उबलते पानी से भरे बर्तन में डालने के लिए आगे बढ़ती है। जैसे ही वह झींगे को डालने की कोशिश करती है, वह अचानक जोर से उछलकर बर्तन से बाहर जा गिरता है।
विज्ञापन
झींगा को जिंदा खाना चाहती थी लड़की - फोटो : इंस्टाग्राम @lunasbloging
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान भी हो जाते हैं और हंसने लगते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे लोग मजाकिया अंदाज में ‘झींगे का बदला’ कह रहे हैं। यह वीडियो एक चीनी रेस्टोरेंट का है, जहां एक लड़की एक जिंदा मैंटिस झींगे को पकाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन तभी कुछ ऐसा कि सबकी आंखें फटी की फटी रह गई है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में लड़की अपने हाथ में एक जिंदा मैंटिस झींगा पकड़कर कैमरे के सामने दिखाती है। वह मुस्कुराते हुए झींगे को उबलते पानी से भरे बर्तन में डालने के लिए आगे बढ़ती है। जैसे ही वह झींगे को डालने की कोशिश करती है, वह अचानक जोर से उछलकर बर्तन से बाहर जा गिरता है। यह देखकर लड़की थोड़ी चौंक जाती है, लेकिन हार नहीं मानती।
 


जिंदा झींगा खाने की कोशिश कर रही थी लड़की
कुछ ही सेकंड बाद लड़की झींगे को फिर से पकड़ती है और उसे दोबारा उबलते पानी में डालने लगती है। लेकिन इस बार झींगा भी जैसे तैयार बैठा था। वह तेजी से पलटकर लड़की के हाथ पर जोर से काट लेता है। काटते ही लड़की दर्द से चिल्ला उठती है और हाथ को पीछे खींच लेती है। इस अप्रत्याशित घटना से वहां मौजूद लोग भी हंसने लगते हैं।
विज्ञापन


यह है पूरी परंपरा
जानकारी के अनुसार, कई जगहों पर मैंटिस झींगे को जिंदा पकाने की परंपरा है क्योंकि उनके मरने के बाद उनका मांस जल्दी खराब हो जाता है। इसलिए ताजगी बनाए रखने के लिए उन्हें सीधे उबलते पानी में डाला जाता है। हालांकि, इस वीडियो में जो हुआ, उसने लोगों का ध्यान खींच लिया और सभी ने इसे ‘इंस्टेंट करमा’ यानी तुरंत मिले कर्मों का फल बता दिया।

यूजर्स ने वीडियो पर दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @lunasbloging नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अपलोड होने के बाद से ही यह तेजी से वायरल हो रहा है। इसे हजारों बार देखा जा चुका है और कमेंट सेक्शन में लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “तुम्हें यही सजा मिलनी थी, जैसा करोगे वैसा पाओगे।” दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा, “झींगे ने बदला ले लिया।” वहीं, एक और कमेंट आया, “इसे कहते हैं इंस्टेंट करमा, जैसी करनी वैसी भरनी।”
लोगों का मानना है कि यह वीडियो इस बात का उदाहरण है कि कभी-कभी हम जो दूसरों के साथ करते हैं, उसका असर तुरंत हम पर ही वापस आ सकता है। झींगे के पलटवार ने न केवल लड़की को चोट पहुंचाई, बल्कि इंटरनेट पर उसे चर्चा का विषय भी बना दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें