फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: घर में फंसा था बच्चा, उसे लेने के लिए पूरी फौज के साथ आया बंदर, फिर हुआ ऐसा कि कांप जाएगी रूह

Wed, 27 Aug 2025 05:53 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इस बात का सबूत साफ दिखाई देता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदरों के झुंड का एक बच्चा अचानक फंस जाता है।
विज्ञापन
बंदरों ने किया अटैक - फोटो : इंस्टाग्राम @jk_forest_joya02
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंदरों को हम सभी ने कभी न कभी पास से देखा होगा। ये जानवर अपनी शरारतों और चंचल स्वभाव के लिए मशहूर हैं। बंदर आम तौर पर बहुत चतुर, फुर्तीले और सामाजिक माने जाते हैं। ये हमेशा झुंड में रहना पसंद करते हैं और इंसानों जैसी हरकतें करने की वजह से इन्हें समझना भी आसान लगता है। इनके बीच परिवार और आपसी जुड़ाव काफी गहरा होता है। अगर इनके झुंड के किसी एक सदस्य पर भी कोई खतरा आ जाए तो ये सभी मिलकर उसकी मदद करने और दुश्मन से भिड़ने में पीछे नहीं हटते। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इस बात का सबूत साफ दिखाई देता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदरों के झुंड का एक बच्चा अचानक फंस जाता है। जैसे ही बाकी बंदरों को इसकी खबर लगती है, पूरा झुंड बेचैन हो जाता है और उसे बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाने लगता है। इस दौरान जो नजारा दिखाई देता है, उसे देखकर कैमरामैन तक हैरान रह जाता है क्योंकि उसने भी शायद सोचा नहीं होगा कि बंदर इस तरह से मिलजुलकर अपने बच्चे की रक्षा करेंगे।



बंदर ले आता है झुंड
जानकारों का मानना है कि बंदर अपनी संतान को लेकर बेहद अटैच्ड होते हैं। वो अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। अगर उन्हें जरा भी शक हो जाए कि उनके बच्चे की जान खतरे में है, तो ये तुरंत अटैकिंग मोड में आ जाते हैं। सामने चाहे इंसान हो या कोई और जानवर, वे सीधे भिड़ जाते हैं। यही वजह है कि इस वीडियो में भी जब कुछ लोग उस फंसे हुए बंदर के बच्चे को बचाने की कोशिश करते हैं तो बाकी झुंड को यह लगता है कि इंसान शायद उसे नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।
विज्ञापन


हमला करने की फिराक में थे बंदर
इसके बाद अचानक से सैकड़ों बंदर एकदम गुस्से में आ जाते हैं। उनके चेहरे पर ऐसा गुस्सा नजर आता है जैसे वे तुरंत हमला करने वाले हों। गनीमत ये रही कि इंसानों और बंदरों के बीच जाली लगी हुई थी, वरना नतीजा शायद बहुत खतरनाक हो सकता था। जिस तरह से वे गुर्रा रहे थे और हमला करने की मुद्रा में खड़े थे, उसे देखकर साफ लग रहा था कि अगर जाली न होती तो वे इंसानों पर टूट पड़ते। वीडियो में आगे दिखाई देता है कि एक शख्स अपनी जान जोखिम में डालकर उस फंसे हुए बंदर को पकड़ने की कोशिश करता है। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार वो बंदर को सुरक्षित निकाल लेता है और उसके बच्चों के पास वापस छोड़ देता है। जैसे ही बच्चे अपनी मां के पास लौटते हैं, पूरा झुंड शांत हो जाता है और धीरे-धीरे वहां से हट जाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें