फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: मौत के मुंह में जाने वाला था बच्चा, तभी मां ने इस खतरनाक पक्षी के सामने दिखाई बहादुरी

Fri, 27 Jun 2025 10:28 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: यह पूरी घटना मिशन बीच नाम की जगह पर घटी, जहां घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह सब रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में दिखा कि मां और बेटा घर के दरवाजे तक पहुंच रहे थे। तभी पीछे से दो कैसोवरी पक्षी तेजी से उनकी ओर बढ़ते नजर आते हैं।
विज्ञापन
बच्चे की जान बचाई मां ने - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई बार ऐसी घटनाएं होती हैं, जो कैमरे में कैद होकर हमारे सामने आती हैं और हमें हैरान कर देती हैं। कुछ पल इतने मासूम होते हैं कि देखने वालों का दिल खुश हो जाता है तो कुछ इतने खौफनाक कि रोंगटे खड़े हो जाएं। ऐसे हैरान कर देने वाले मोमेंट्स अक्सर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं और लोग इन्हें बार-बार देखते और शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड से सामने आया है, जिसमें एक मां और उसका छोटा बेटा मौत के बेहद करीब पहुंचकर भी सुरक्षित बच जाते हैं। तो आज की इस वीडियो में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह पूरी घटना मिशन बीच नाम की जगह पर घटी, जहां घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह सब रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में दिखा कि मां और बेटा घर के दरवाजे तक पहुंच रहे थे। तभी पीछे से दो कैसोवरी पक्षी तेजी से उनकी ओर बढ़ते नजर आते हैं। जैसे ही बच्चे की नजर उन विशाल पक्षियों पर पड़ती है, वह डरकर दौड़ पड़ता है। उसकी मां बिना देरी किए तुरंत घर का दरवाजा खोलती है और बच्चे को पकड़कर अंदर खींच लेती है।

मां ने बच्चे को मौत के मुंह में से निकाला
इस दौरान कैसोवरी भी उनके पीछे-पीछे दौड़ते हैं और घर के दरवाजे तक आ जाते हैं, लेकिन दरवाजा उनके सामने बंद हो जाता है। बस कुछ सेकंड का फासला था, जिसने बच्चे की जान बचा ली। अगर मां ने पलभर की भी देर की होती तो हालात खतरनाक हो सकते थे। दोनों मां-बेटे की किस्मत अच्छी थी कि वे सुरक्षित घर के भीतर पहुंच गए।
विज्ञापन


वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
रिपोर्ट्स के अनुसार ये पक्षी एक बड़ा कैसोवरी और उसका बच्चा थे। माना जा रहा है कि ये दोनों शायद इंसानों से भोजन पाने की उम्मीद में रिहायशी इलाके तक चले आए थे। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर आते ही लोगों को दहशत और हैरानी में डाल दिया। कमेंट्स में कई यूजर्स ने इसे चमत्कार बताया, वहीं कई लोग मां की फुर्ती और बहादुरी की तारीफ करते नजर आए।

किसी को भी घायल कर सकते हैं ये पक्षी
आपको बता दें कि कैसोवरी पक्षियों को दुनिया के सबसे खतरनाक पक्षियों में से एक माना जाता है। ये पक्षी उड़ नहीं सकते, लेकिन उनकी ताकत और फुर्ती बेहद खतरनाक होती है। वे 5 फीट से ज्यादा ऊंचाई तक छलांग लगा सकते हैं और 30 मील प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकते हैं। उनकी किक इतनी जबरदस्त होती है कि बड़े से बड़े जानवर को भी गंभीर रूप से घायल कर सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें