फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दुल्हन ने डायनासोर बनकर ली एंट्री, सकपका गया दूल्हा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि हो जाएंगे हैरान

Mon, 05 May 2025 11:10 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Dulhan Entry Viral Video: दुल्हन की रॉयल एंट्री हर जगह काफी फेमस है। अब हाल ही में, ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन ने अपने हल्दी फंक्शन में सबको चौंका दिया। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन
डायनासोर बनकर दुल्हन ने ली एंट्री - फोटो : इंस्टाग्राम @malkeetshergill
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसे ही शादी का सीजन शुरू होता है, वैसे ही इंस्टाग्राम पर शादी की रील्स की भरमार आ जाती है। आज की दुल्हनें अपनी शादी को खास और यादगार बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती हैं। पहले के समय में जब दुल्हनें शादी या हल्दी जैसे फंक्शनों में शरमाकर और पारंपरिक अंदाज में एंट्री करती थीं, अब वह दौर पीछे छूट चुका है। अब दुल्हनें चाहती हैं कि उनकी एंट्री सबसे अलग, अनोखी और मजेदार हो। वे फूलों की चादर, रॉयल बाइक, थीम ड्रेस और ढेर सारे अनोखे आइडियाज से अपनी एंट्री को खास बनाती हैं। दुल्हन की रॉयल एंट्री हर जगह काफी फेमस है। अब हाल ही में, ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन ने अपने हल्दी फंक्शन में सबको चौंका दिया। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन ने एक बड़ा सा डायनासोर का कॉस्ट्यूम पहन रखा है और उसी में वह फंक्शन में एंट्री लेती है। जैसे ही वह अंदर आती है, वहां मौजूद सभी मेहमान चौंक जाते हैं। उसका मंगेतर भी एक पल के लिए हैरान रह जाता है, लेकिन जल्दी ही वह भी इस मस्ती भरे मूड में शामिल हो जाता है। दोनों साथ में वेस्टर्न म्यूजिक पर डांस करते हैं और फंक्शन का माहौल एकदम खुशनुमा हो जाता है।




हल्दी फंक्शन का है वीडियो
थोड़ी ही देर बाद दुल्हन डायनासोर की ड्रेस उतारती है और वह एक सुंदर गुलाबी रंग की ड्रेस में नजर आती है। वीडियो में जो लोकेशन दिख रही है, उससे ऐसा लगता है कि यह हल्दी का फंक्शन किसी पहाड़ी जगह पर रखा गया है। दुल्हन की इस मजेदार और हटके एंट्री को देखकर सभी मेहमान खुश हो जाते हैं और अपने मोबाइल में इसका वीडियो बनाने लगते हैं।
विज्ञापन


यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शंस
यह वीडियो malkeetshergill नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2.2 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही 16 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पर लाइक भी किया है। वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स भी काफी मजेदार हैं। किसी ने लिखा, "क्या यूनिक एंट्री है।" वहीं किसी ने कहा, "मैं इस आइडिया को अपनी हल्दी के लिए सेव कर रही हूं।" एक यूजर ने मजाक में लिखा, "अभी से पति को प्रैक्टिस करा रही है कि शादी के बाद कैसे हैंडल करना है।"
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें