फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शादी में दुल्हन ने एंट्री पर लगाए गजब के ठुमके, डांस देख दूल्हा शर्म से हुआ पानी-पानी

Fri, 19 Sep 2025 10:28 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: दरअसल इस वीडियो में दुल्हन ने वरमाला के दौरान ऐसा डांस कर दिया जिसे देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। शादी के इस खास पल में लोग आमतौर पर शांत और थोड़ा भावुक नजर आते हैं।
विज्ञापन
शादी में लड़की का डांस देख दूल्हा हैरान - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी का माहौल वैसे ही बहुत खास होता है। हर कोई इस दिन को यादगार बनाने के लिए खूब तैयारियां करता है। कभी रिश्तेदारों का मस्ती भरा डांस वायरल हो जाता है तो कभी दूल्हा-दुल्हन का कोई ऐसा अंदाज सामने आ जाता है जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग बातें करने लगते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप खुद भी शर्मा जाएंगे और शायद मुस्कुरा भी पड़ें। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरलहु आ वीडियो
दरअसल इस वीडियो में दुल्हन ने वरमाला के दौरान ऐसा डांस कर दिया जिसे देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। शादी के इस खास पल में लोग आमतौर पर शांत और थोड़ा भावुक नजर आते हैं। लेकिन यहां मामला कुछ और ही था। जैसे ही पंजाबी गाना 'सिरा' बजा, दुल्हन खुद को रोक नहीं पाई और डांस करने लगी। वो भी कोई साधारण डांस नहीं, बल्कि ऐसा जो पूरे शादी समारोह का सबसे यादगार पल बन गया।

शादी में दुल्हन का डांस देख लोग हुए हैरान
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुल्हन ने वरमाला डालने से पहले म्यूजिक की धुन पर अपने कदम थिरकाने शुरू कर दिए। उसके चेहरे पर मुस्कान थी और आत्मविश्वास से भरा अंदाज सभी को हैरान कर रहा था। परिवार और मेहमानों के सामने इस तरह का डांस करना हर किसी के बस की बात नहीं होती, लेकिन इस दुल्हन ने दिखा दिया कि वो अपनी शादी के दिन को कैसे सबसे खास बनाना चाहती है।
विज्ञापन


दूल्हा शर्म से हुऐ पानी-पानी
अब जरा सोचिए दुल्हन इतनी मस्ती में डांस कर रही हो और दूल्हा सामने खड़ा सब देख रहा हो तो उसकी हालत कैसी होगी। यही हुआ इस वीडियो में। दूल्हा शर्म के मारे पानी-पानी हो गया। उसका चेहरा बता रहा था कि वह इस अचानक हुए सरप्राइज को समझ ही नहीं पा रहा। जहां मेहमान ताली बजा रहे थे और मस्ती में झूम रहे थे। वहीं दूल्हे की हल्की-सी मुस्कान और झिझक पूरे माहौल को और भी मजेदार बना रही थी।

लोगों ने वीडियो पर दिए ऐसे रिएक्शंस
इंटरनेट की दुनिया में ऐसे वीडियोज कब वायरल हो जाते हैं, कोई नहीं जानता। लेकिन इस वीडियो ने लोगों का खूब ध्यान खींचा। यूजर्स ने जमकर इस पर कमेंट्स किए। किसी ने दुल्हन के आत्मविश्वास की तारीफ की तो किसी ने मजाक में लिखा, "दीदी, थोड़ा संभलकर, ये आपकी ही शादी है।" एक और यूजर ने लिखा, "वाह, शादी का असली मजा तो इसी तरह है।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें