आज की शादियां सिर्फ रस्मों तक सीमित नहीं रहीं। अब हर कपल अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ अलग और हटकर करने की कोशिश में जुटा रहता है। चाहे दुल्हन की एंट्री हो, जयमाला की स्टेज हो या कपल डांस, हर पल को खास और फिल्मी बनाने की होड़ सी मच गई है। लेकिन इसी दिखावे और प्रयोग के चक्कर में कभी-कभी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जो शादी को खुशी नहीं बल्कि दहशत का कारण बना देती हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में देखा गया कि दूल्हा-दुल्हन की भव्य एंट्री के लिए एक बड़े कमल का डिजाइन तैयार किया गया था, जो कपड़े से बना हुआ था। प्लानिंग थी कि जब मेहमानों के सामने यह कमल खुलेगा, तो उसके भीतर से दूल्हा-दुल्हन सामने आएंगे, जिससे माहौल एक्साइटिंग हो जाएगा, लेकिन प्लान के मुताबिक कमल के खिलने से पहले ही उसमें अचानक आग लग गई। वहां मौजूद लोग तुरंत हरकत में आए और कपल को बचाने के लिए दौड़ पड़े। सबने मिलकर उस कपड़े के कमल को खोला और किसी तरह दूल्हा-दुल्हन को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान दूल्हा खुद भी जान बचाने की कोशिश करता नजर आया।
यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही यह तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। किसी ने इसे दिल दहला देने वाला हादसा कहा, तो कुछ लोग मजाक उड़ाते भी नजर आए। एक यूजर ने लिखा, "ऐसे बेवजह के नाटक क्यों करते हो?" दूसरे ने कहा, "किस्मत अच्छी थी जो दोनों बच गए।" तीसरे ने मजाक में लिखा, "लो जी, शादी तो हो गई।" चौथे ने कहा, "अब और करो ये फालतू के चोंचले।"
वीडियो देखकर कई लोग हुए कमेंट्स
वीडियो के कमेंट बॉक्स में ऐसे ही कई भद्दे और नाराजगी भरे कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। लोगों ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस तरह की स्टंटबाजी से पहले सुरक्षा के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। यह घटना एक बड़ी चेतावनी है कि शादियों को अनोखा बनाने की चाह में अगर सुरक्षा को नजरअंदाज किया गया, तो वह खुशी का दिन जीवनभर के डर में बदल सकता है। इसलिए ऐसे स्टंट से बच कर ही रखना चाहिए।