फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जहरीले कोबरा को जिंदा निगलने वाला था लड़का, फन फैलाए नाग ने फिर किया कुछ ऐसा, देखें वीडियो

Sat, 28 Jun 2025 12:23 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: यह वायरल वीडियो महज 13 सेकंड का है, लेकिन इसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा, जिसने पीली टी-शर्ट पहन रखी है, फर्श पर बैठा है और उसके ठीक सामने एक बड़ा सांप मौजूद है, जो अपनी गर्दन उठाकर फन फैलाए हुए है।
विज्ञापन
सांप को जिंदा निगलने वाला था लड़का - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को दंग कर दिया है। इस वीडियो में एक मासूम बच्चा जहरीले सांप के बेहद करीब नजर आता है और उसके मुंह में सांप के फन को डालने की कोशिश करता है। इस खौफनाक वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स के बीच चिंता की लहर दौड़ा दी है। लोगों का कहना है कि बच्चों को किसी भी हाल में ऐसे खतरनाक सांपों के सामने नहीं लाया जाना चाहिए क्योंकि यह उनकी जिंदगी के लिए बहुत बड़ा खतरा हो सकता है। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वायरल वीडियो महज 13 सेकंड का है, लेकिन इसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा, जिसने पीली टी-शर्ट पहन रखी है, फर्श पर बैठा है और उसके ठीक सामने एक बड़ा सांप मौजूद है, जो अपनी गर्दन उठाकर फन फैलाए हुए है। वीडियो में सांप का आकार और उसका साइज देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह सांप कोबरा हो सकता है, जो दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है।

http://
विज्ञापन


जहरीला सांप जिंदा निगलने का प्रयास करता है लड़का
सबसे चौंकाने वाला दृश्य तब आता है, जब बच्चा अचानक सांप की ओर झुकता है और उसके फन को अपने मुंह में लेने का प्रयास करता है। वीडियो में यह साफ दिखता है कि जैसे ही बच्चा आगे बढ़ता है, सांप खतरा महसूस कर तुरंत पीछे हट जाता है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि बच्चा एक बार नहीं, बल्कि तीन बार लगातार ऐसा करता है। हर बार सांप उसकी इस हरकत से बचने के लिए पीछे खिसकता है। सौभाग्य से सांप ने बच्चे पर कोई हमला नहीं किया, लेकिन यह सीन बेहद डरावना और जानलेवा स्थिति का संकेत देता है।

वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को जेजक सी एडेन रियल नामक एक फेसबुक यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया। उन्होंने इस क्लिप के साथ कैप्शन में लिखा, “सांप खतरे में है।” हालांकि वीडियो देखने के बाद ज्यादातर नेटिजंस ने इस बात पर सहमति जताई कि असली खतरे में सांप नहीं, बल्कि बच्चा है। लोगों का कहना है कि बच्चे की सुरक्षा के साथ इस तरह का खिलवाड़ किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जा सकता। वीडियो पर कमेंट करने वाले कई यूजर्स ने इसे बेवजह का स्टंट बताते हुए कहा कि इस तरह की हरकतें बच्चों के जीवन के लिए बेहद खतरनाक हैं। उन्होंने मांग की कि बच्चों को ऐसी परिस्थितियों से दूर रखा जाना चाहिए और माता-पिता या अभिभावकों को इस तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए, जिससे मासूम की जान पर बन आए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें