फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral News: बच्चे को छह कुत्तों ने मिलकर पाला, सिर्फ भौंक कर करता है बात, मासूम की कहानी जानकर रो देंगे आप

Fri, 04 Jul 2025 07:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral News: स्थानीय प्रशासन ने उसे एक नशे के अड्डे जैसे स्थान से रेस्क्यू किया। उन्होंने देखा कि बच्चा सिर्फ कुत्तों की तरह भौंक कर बातें कर रहा था। अधिकारी बच्चे की भाषा समझने में नाकाम रहे। बच्चे की कहानी आपको भावुक कर देगी।
विज्ञापन
बच्चे को छह कुत्तों ने मिलकर पाला, सिर्फ भौंक कर करता है बात (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral News: आठ साल के मासूम का एक ऐसा मामले सामने आया है, जिसनें लोगों के बीच मोगली की कहानी को ताजा कर दी है। यह अनोखा मामला थाईलैंड के लापले जिला का है। यहां पर एक आठ साल का बच्चा कुत्तों के बीच रहकर पला है, जिसके कारण अब वह उनकी भाषा में ही बात करता है। बच्चा न तो किसी भाषा में बात कर पाता है और न ही सामाजिक व्यवहार समझता है।

विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन ने उसे एक नशे के अड्डे जैसे स्थान से रेस्क्यू किया। उन्होंने देखा कि बच्चा सिर्फ कुत्तों की तरह भौंक कर बातें कर रहा था। अधिकारी बच्चे की भाषा समझने में नाकाम रहे। बच्चे की कहानी आपको भावुक कर देगी। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? 

दरअसल, पड़ोसियों और स्थानीय स्कूल की शिकायत के बाद एक टीम ने बच्चा जहां पर रहा था, वहां पर छापा मारा। बच्चों और महिलाओं के लिए करने वाली होंगसाकुल फाउंडेशन की अध्यक्ष पाविना होंगसाकुल ने बताया कि उन्होंने पहली बार बच्चे को देखा तो उसकी हालत देखकर वह रोने लगीं। उन्होंने बताया कि बच्चा गंदगी और जानवरों के बीच रह रहा था और भौंकने के अलावा कुछ नहीं बोल पा रहा था। 
विज्ञापन


मां और बड़े भाई को है नशे की लत

जांच में पता चला कि बच्चे की मां और 23 वर्षीय बड़े भाई को नशे की लत है। पड़ोसियों ने बताया कि मां अक्सर कई हफ्तों तक गायब रहती थी और बच्चे को छह कुत्तों के बीच अकेला छोड़ देती थी। अगर कोई बच्चे की मदद करने की कोशिश करता था, तो वह उन्हें धमकाने लगती थी। 

बच्चे को नया जीवन देने की कोशिश

फिलहाल होंगसाकुल फाउंडेशन की देखरेख में बच्चा है। पाविना ने कहा कि उनकी कोशिश है कि बच्चे को सही परवरिश मिले और उसे एक सामान्य और अच्छा जीवन दिया जा सके।  उन्होंने कहा कि बच्चे को ऐसी हालत में देखना दिल तोड़ने वाला होता है, लेकिन हम उसे एक नया जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें