फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: टीचर ने तेजी से कॉपी चेक करने के लिए भिड़ाया ऐसा तिकड़म, चीते की रफ्तार से दिए नंबर, देखें वीडियो

Mon, 31 Mar 2025 04:50 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

School teacher Video: वीडियो में दिखाया गया है कि यह टीचर OMR शीट चेक करने के लिए एक बेहद स्मार्ट तरीका अपना रहे हैं। उन्होंने एक मास्टर OMR शीट तैयार की, जिसमें सही उत्तरों के गोले पर छोटे-छोटे छेद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
टीचर ने इस ट्रिक से चेक किए आंसर शीट - फोटो : इंस्टाग्राम @pintu5364
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

इन दिनों बोर्ड एग्जाम का सीजन चल रहा है। बच्चों की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं और अब बस सबको रिजल्ट आने का इंतजार है। परीक्षाएं खत्म होते ही शिक्षकों के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द होता है, आंसर शीट चेक करना। खासकर जब परीक्षा ऑब्जेक्टिव हो और ओएमआर शीट्स का ढेर सामने रखा हो, तो यह काम घंटों नहीं, बल्कि दिनों तक खिंच सकता है, लेकिन एक टीचर ने इस परेशानी का ऐसा अनोखा हल निकाला है, जिसने पूरे इंटरनेट को हैरान कर दिया है। आइए जानते है कि वीडियो में दिखाया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाया गया है कि यह टीचर OMR शीट चेक करने के लिए एक बेहद स्मार्ट तरीका अपना रहे हैं। उन्होंने एक मास्टर OMR शीट तैयार की, जिसमें सही उत्तरों के गोले पर छोटे-छोटे छेद कर दिए गए हैं। अब वे इस मास्टर शीट को छात्रों की OMR शीट पर रखते हैं। अगर किसी छात्र ने सही उत्तर भरा है, तो उसका गोला इन छेदों से साफ दिख जाता है। बस, सही जवाब गिने और नंबर दे दिए।
विज्ञापन

 


इंटरनेट पर तेजी से बटोर रहा है सुर्खियां
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते यूजर ने कैप्शन में लिखा, "पहली बार जब मैंने आंसर शीट चेक की, तो बहुत समय लगा। फिर मैंने इस ‘निंजा टेकनीक’ का इस्तेमाल किया, और अब चेकिंग मिनटों में हो जाती है!" इस अनोखे आइडिया ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। वीडियो को 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 27 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग इस तकनीक की तारीफ करते नहीं थक रहे और कई टीचर्स इसे अपनाने की सोच रहे हैं।

क्या यह तरीका सभी स्कूलों में लागू किया जा सकता है?
इस वायरल वीडियो पर लोगों का कहना है कि यह जीनियस ट्रिक OMR शीट चेकिंग को सुपरफास्ट और एरर-फ्री बना सकती है। अगर इसे बड़े पैमाने पर अपनाया जाए, तो टीचर्स की मेहनत बचेगी और स्टूडेंट्स के रिजल्ट भी जल्दी आ सकेंगे। एक यूजर ने लिखा, 'भाई वाह, सही आइडिया निकाला है। खाश हमें भी पहले से पता होता।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भाई सबकी शीट नंबर्स तो अलग होती हैं तो एक साथ कैसे चेक कर ले रहे हो।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'यह बात सही है कि भारत में कुछ भी हो सकता है।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें