फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: 'गुड टच और बैड टच' का मतलब बताती टीचर का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने जमकर की तारीफ

Fri, 11 Aug 2023 02:12 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक टीचर छात्रों को 'गुड टच और बैड टच' के बारे में बताती नजर आ रही है। ऐसे में लोग टीचर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
viral video - फोटो : x/@RoshanKrRaii
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: भले ही आज हमारा समाज कई क्षेत्रों में विकसित हो रहा है, लेकिन इसके साथ ही मनुष्य की आपराधिक भावनाएं भी बढ़ रही हैं।आपराधिक दिमाग वाले लोग पहले समाज की वस्तुओं को अपना निशाना बनाते थे, लेकिन अब वह कमजोर और नासमझ छोटे बच्चों और शिशुओं को अपना निशाना बनाते हैं। अपनी यौन इच्छाओं को पूरा करने के लिए वह मासूमों को अपना शिकार बनाते हैं। ऐसे में ये बहुत जरूरी है कि छोटे-छोटे बच्चों को भी इसके लिए जागरूक करना चाहिए। 

विज्ञापन


बच्चों को पता होना चाहिए कि गुड टच और बैड टच में क्या अंतर है। ताकि जरूरत पड़ने पर वह अपनी सुरक्षा कर सकें और समझ सकें कि उनके साथ कुछ गलत हो रहा है। कई स्कूलों और संस्थानों ने इस दिशा में पहल भी की है। इसी कड़ी में एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक टीचर छात्रों को 'गुड टच और बैड टच' के बारे में बताती नजर आ रही है।

देखें वायरल वीडियो-



वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला शिक्षक स्नेह वाले स्पर्श (जैसे- सिर पर थपथपाना या गले लगाना) और हानिकारक स्पर्श (शारीरिक या भावनात्मक रूप से चोट पहुंचाने वाले) के बीच अंतर समझाने की कोशिश कर रही है। इस तरह की जानकारी, बच्चों को अनुचित स्पर्श का अनुभव होने पर तुरंत अपनी परेशानी जाहिर करने के लिए प्रोत्साहित करती है। वीडियो में छात्रों को 'गुड टच' और 'बैड टच' की महत्वपूर्ण अवधारणा के बारे में शिक्षित करती हुई टीचर को देख लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर @RoshanKrRaii नाम के यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये टीचर प्रसिद्ध होने की हकदार हैं, पूरे भारत के सभी स्कूलों में इसे दोहराया जाना चाहिए। इस वीडियो को जितना हो सके शेयर करें।” वहीं वीडियो को अब तक 1.6 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। साथ ही 31 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें