फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी ड्राइवर ने सामान उठाने से किया मना, पैसेंजर से पूछा- गाड़ी बुक की है या मुझे? वीडियो पर छिड़ी बहस

Wed, 14 Oct 2026 04:04 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: टैक्सी में सामान रखने को लेकर ड्राइवर और पैसेंजर के बीच बहस का वीडियो वायरल हो रहा है। ड्राइवर ने छोटे बैग खुद रखने को कहा और पैसेंजर से पूछा कि उसने गाड़ी बुक की है या ड्राइवर को। सोशल मीडिया पर कई लोग ड्राइवर का समर्थन कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
सामान रखने को कहा तो ड्राइवर ने कर दिया मना - फोटो : इंस्टाग्राम @hr_sani_auto
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टैक्सी में सफर करते समय ड्राइवर से दोस्ताना बातचीत हो जाए तो लंबा रास्ता भी आसानी से कट जाता है। लेकिन सफर के दौरान कुछ छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस भी हो जाती है। ऐसी ही एक बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक टैक्सी ड्राइवर और पैसेंजर के बीच सामान गाड़ी में रखने को लेकर कहासुनी हो जाती है। ड्राइवर पैसेंजर का सामान उठाकर गाड़ी में रखने से मना कर देता है। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है। वीडियो देखने के बाद कई लोग ड्राइवर के समर्थन में अपनी बात रख रहे हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सामान रखने को कहा तो ड्राइवर ने कर दिया मना
 वीडियो में वह टैक्सी की ड्राइविंग सीट पर बैठे नजर आते हैं, जबकि पैसेंजर गेट के पास खड़ा होता है। वीडियो पर लिखा है कि हाथ-पैर सलामत हैं तो अपना सामान खुद उठाना सीखें। वीडियो की शुरुआत में पैसेंजर ड्राइवर से सामान गाड़ी में रखने के लिए कहता है। इस पर ड्राइवर मना कर देते हैं। वह कहते हैं कि बैग छोटे हैं और पैसेंजर खुद ही उन्हें गाड़ी में रख ले। ड्राइवर यह भी बताते हैं कि उन्होंने डिग्गी खोल दी है।




पैसेंजर ने बनाया दबाव तो ड्राइवर ने कही ये बात
शुरुआत में मामला सामान रखने तक ही सीमित रहता है, लेकिन जब पैसेंजर ड्राइवर पर सामान उठाने का दबाव बनाने लगता है तो दोनों के बीच बहस बढ़ जाती है। पैसेंजर गुस्से में पूछता है कि वह सामान रखेगा या नहीं। इस पर ड्राइवर फिर मना कर देते हैं।
विज्ञापन


राइड कैंसिल करने की कह दी बात
ड्राइवर कहते हैं, 'आपने गाड़ी बुक की है या मेरे को बुक किया है?' वह पैसेंजर से साफ कहते हैं कि बैग छोटे हैं, इसलिए वह खुद ही सामान रख ले। जब पैसेंजर बार-बार सामान रखने की बात करता है तो ड्राइवर उसे राइड कैंसिल करने के लिए कह देते हैं। इसके बाद दोनों के बीच हुई इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ जाता है।

 लोगों ने ड्राइवर को बताया सही
वीडियो पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स ड्राइवर का समर्थन कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'गजब हीरो', जबकि दूसरे ने 'गुड टैक्सी ड्राइवर' कहकर उनकी तारीफ की। एक और यूजर का कहना है कि कुछ लोग अपने सामान की जिम्मेदारी भी खुद नहीं लेना चाहते। सामान में कोई ऐसी चीज भी हो सकती है, जिसके टूटने का डर हो। फिलहाल, इस वीडियो के बहाने टैक्सी में सफर के दौरान पैसेंजर और ड्राइवर की जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा हो रही है। हालांकि, वीडियो में दिखाई गई घटना के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता कि हर टैक्सी सेवा में सामान रखने के नियम एक जैसे होते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें