फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खदान में मिला वो खास पत्थर, जिससे रातों-रात 25 करोड़ का मालिक बना ये शख्स

Sun, 28 Jun 2020 11:01 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दोनों हाथों में तंजानाइट पत्थर पकड़े सैनीनियु लाइजर - फोटो : Tanzania Ministry of Minerals
तंजानिया के एक छोटे खदानकर्मी ने न केवल अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खोज की है, बल्कि उनकी यह खोज देश की भी सबसे बड़ी खोज है। सैनीनियु लाइजर को दो बड़े कच्चे तंजानाइट पत्थर मिले हैं। इनका कुल वजन 15 किलो है। यह कीमती पत्थर पृथ्वी पर मिलने वाला एक दुर्लभ पत्थर है। इस खोज से उन्हें 34 लाख डॉलर यानी तकरीबन 25 करोड़ रुपये की रकम मिली है। देश के खनन मंत्रालय से इतनी मोटी रकम पाकर वो रातोंरात करोड़पति बन गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
अपने हाथों में तंजानाइट पत्थर पकड़े लोग - फोटो : Tanzania Ministry of Minerals
इसे लेकर उनकी क्या प्रतिक्रिया है?

लाइजर ने कहा, 'मैं एक बड़ी पार्टी करूंगा।' लाइजर 30 से अधिक बच्चों के पिता हैं। 

तंजानाइट की इतनी कीमत क्यों है?

तंजानाइट केवल उत्तरी तंजानिया में पाया जाता है और यह ज्वैलरी के लिए इस्तेमाल होने वाला एक मशहूर रत्न है। इसका इस्तेमाल अंगूठियों, ब्रेसलेट्स और नेकलेस में होता है। इससे अन्य तरह के आभूषण भी बनाए जाते हैं। यह धरती पर मिलने वाले दुर्लभ रत्नों में से है। एक स्थानीय जियोलॉजिस्ट का अनुमान है कि इसकी सप्लाई अगले 20 साल में पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 6
तंजानाइट पत्थर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
हरे, लाल, बैंगनी और नीले जैसे विविध रंग इस कीमती पत्थर का मुख्य आकर्षण हैं। इसकी कीमत इसके दुर्लभ होने पर आधारित होती है। जितना रंग या स्पष्टता होगी उतनी ही इसकी कीमत ज्यादा होती है। लाइजर ने पिछले हफ्ते 9.2 किलो और 5.8 किलो वजन के इन पत्थरों को खनन करके निकाला था, लेकिन बुधवार को उन्होंने मान्यारा में हुए एक ट्रेडिंग कार्यक्रम में इन्हें बेच दिया। 

इसके पहले खनन करके निकाला गया सबसे बड़ा तंजानाइट पत्थर 3.3 किलो का था। लाइजर की इस खोज के लिए राष्ट्रपति जॉन मैगुफुली ने उन्हें फोन करके बधाई भी दी है। राष्ट्रपति ने कहा, 'छोटे खननकर्ताओं का यही फायदा है और इससे यह भी पता चलता है कि तंजानिया अमीर है।' मैगुफुली खनन सेक्टर में देश के हितों की रक्षा करने और इस सेक्टर से सरकार की कमाई बढ़ाने के वादे के साथ ही 2015 में सत्ता में आए थे। 

4 of 6
सरकार से पत्थर के बदले मिली रकम दिखाते सैनीनियु लाइजर - फोटो : Tanzania Ministry of Minerals
वो इतनी बड़ी रकम खर्च कहां करेंगे? 

52 साल के लाइजर की चार पत्नियां हैं। लाइजर ने कहा कि जश्न मनाने के लिए वो अपने एक पशु को काटेंगे। उनकी मन्यारा के सिमांजिरो जिले में अपने समुदाय पर यह पैसा निवेश करने की योजना है। वो कहते हैं, 'मैं एक शॉपिंग मॉल और एक स्कूल बनाना चाहता हूं। मैं यह स्कूल अपने घर के पास बनाना चाहता हूं। यहां तमाम गरीब लोग हैं जो कि अपने बच्चों को स्कूल नहीं ले जा सकते हैं।' 

वो कहते हैं, 'मैं पढ़ा-लिखा नहीं हूं, लेकिन मैं चीजों को पेशेवर तरीके से करना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे पेशेवर तरीके से कारोबार को चलाएं।' लाइजर जैसे कुछ छोटे खननकर्ताओं ने सरकार से लाइसेंस हासिल किए हैं, लेकिन खासतौर पर बड़ी कंपनियों की माइंस के अवैध खनन जारी है। 
विज्ञापन

5 of 6
मेरेलानी माइनिंग साइट के अंदर जाते कुछ लोग - फोटो : Social media
2017 में राष्ट्रपति मैगुफुली ने मन्यारा में मेरेलानी माइनिंग साइट के करीब 24 किलोमीटर के घेरे में एक दीवार बनाने का आदेश सेना को दिया था। माना जाता है कि यह दुनिया में तंजानाइट का सबसे बड़ा स्रोत है। एक साल बाद सरकार ने माइनिंग सेक्टर से होने वाली अपनी कमाई में इजाफा दिखाया और इसकी वजह दीवार का बनना बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इतनी बड़ी कमाई से उनकी जिंदगी बदल जाएगी? 

लाइजर कहते हैं कि उन्हें इतना पैसा हाथ आने के बावजूद कोई अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत नहीं है। वो कहते हैं, 'यहां पर्याप्त सुरक्षा है। कोई दिक्कत नहीं होगी। यहां तक कि मैं रात में टहलने भी निकल जाता हूं।' उन्होंने यह भी कहा कि मशहूर होने और पैसे आने के बावजूद वो अभी भी अपनी 2,000 गायों की देखभाल करने की योजना पर कायम रहेंगे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें