फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stunt Video: स्टंट तो कई लोगों ने किए लेकिन इस शख्स ने छोड़ दिया सबको पीछे, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Thu, 30 Jul 2026 12:57 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर अनोखे तरीके से बाइक स्टंट करते हुए एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कुछ लोग हैरान हो रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों को हंसी आ जाएगी। 
विज्ञापन
शख्स के अनोखे स्टंट का वीडियो वायरल - फोटो : @drx_gulzar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Man Unique Bike Stunt Viral Video In Hindi: स्टंट ऐसे करतब होते हैं जिनमें तेज रफ्तार, कठिन संतुलन या जोखिम भरे मूव्स शामिल हो सकते हैं। चाहे कोई व्यक्ति बाइक पर स्टंट करे या कार चलाते हुए, दोनों ही स्थितियों में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। छोटी सी गलती भी गंभीर चोट, वाहन को नुकसान या जान का जोखिम पैदा कर सकती है। कुछ सेकंड की रील या ज्यादा व्यूज पाने की होड़ में स्टंट करते हुए लोग अपनी ही सुरक्षा को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे ही एक अनोखे तरीके से बाइक स्टंट करते हुए शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। 

विज्ञापन


Viral Video: जापान में भूकंप से पहले बिल्ली की अजीब हरकत हुई कैमरे में कैद, वीडियो हुआ वायरल

 

आपने झूला तो देखा ही होगा, लेकिन ऐसा अनोखा झूला शायद पहली बार देखा होगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, रस्सियों को पेड़ से बांधा गया है और नीचे उन रस्सियों में बाइक बंधी हुई है। अब एक आदमी उस बाइक पर बैठा हुआ है और बाइक पर बैठकर ही जोर-जोर से झूला झूलते हुए स्टंट कर रहा है। अब बाइक का वजन कितना होता है, यह तो आपको पता ही होगा। झूलते हुए अगर डाल टूट गई या फिर रस्सी टूट गई तो इसके साथ क्या होगा? इसकी हड्डी भी टूट सकती है मगर इसे परवाह नहीं है।



बाइक पर झूला झूलते इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- भाई ये वाला स्टंट देखकर तो दीमाक ही हिल गया। रील व्यू की चक्कर में मतलब कुछ भी...इस मूर्ख के लिए बस दो शब्द लिखें। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। तो वहीं वीडियो देखने के बाद यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा-  ऐसे लोग अपने और अपने परिवार का थोड़ा भी ख्याल नहीं रखते। दूसरे शख्स ने गुस्से में लिखा- ये तो महामूर्ख है, अपनी जान जोखिम में डाल रहा है। 

Viral Video: छोटा कद, बड़ा धमाका, 3.5 फीट की दुल्हन ने पंजाबी गाने पर अपने डांस से उड़ाया गर्दा

Viral Video: लिफ्ट में कुत्ते को देख लड़की ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख हंसी रोक पाना हुआ मुश्किल

 

स्टंट जानलेवा होते हैं, लेकिन इसके बावजूद नौजवान स्टंटबाजी करने से बाज नहीं आते हैं। कई लोग कार के साथ स्टंट करते है तो कोई चलती ट्रेन के दरवाजे पर लटककर स्टंट करता है तो वहीं कोई बाइक पर स्टंट करता है। कुछ सेकंड की लोकप्रियता पाने की चाहत अब लोगों को इस हद तक ले जा रही है कि वे अपनी जान तक दांव पर लगाने से नहीं हिचक रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें