Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। इंटरनेट पर आपने लोगों के स्टंट वीडियो से लेकर बाइक रेस तक के कई वीडियो देखे होंगे। इन वीडियो को देखकर कई युवा ऐसा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस तरह का स्टंट करना बेहद खतरनाक होता है। ऐसे स्टंट से कभी-कभी लोगों की जान भी चली जाती है। इसलिए किसी को भी सड़क पर इस तरह की बाइक रेस और स्टंट नहीं करना चाहिए।
वर्तमान समय में लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। रील बनाकर लोग इंटरनेट पर खूब शेयर करते हैं। वायरल होने के चक्कर में ऐसे लोग दूसरों की भी जान जोखिम में डाल देते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक घूंघट ओढ़े महिला को बुलेट पर बैठाकर स्टंट कर रहा है। यह वीडियो देखने के बाद किसी की भी सांसें अटक जाएंगी।
वीडियो में दिख रहा है कि एक कपल बुलेट पर बैठकर कहीं जा रहा है। बुलेट पर पीछे लाल रंग की ड्रेस में एक महिला बैठी है। ब्लू जींस और ब्लैक शर्ट पहना शख्स बुलेट चला रहा है। वह इस दौरान बाइक पर खड़े होकर हैरतअंगेज स्टंट कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अगर जरा सा भी बैलेंस बिगड़ जाता तो बुलेट सवार दोनों की जान खतरे में पड़ सकती थी।
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लोग खूब देख रहे हैं और पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं जबकि एक लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।
Bull Viral Video: क्या आपने कभी देखा है तीन सींग वाला सांड? वायरल वीडियो ने लोगों के उड़ाए होश
Viral Video: आर्टिस्ट की कलाकारी का सोशल मीडिया हुआ दीवाना, तैरती बर्फ पर बना दिया महिला का खूबसूरत चित्र
इस स्टंट के वीडियो पर लोग अलग-अलग कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि खुद भी मरेगा और बीवी को भी मारेगा। एक यूजर ने लिखा है कि वीडियो को ट्रैफिक पुलिस तक पहुंचा दिया है। धन्यवाद।