Stunt Video: अब तक आपने पुल पार करने का एक ही तरीका देखा होगा, आराम से उसके ऊपर से गुजर जाना। लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया हर दिन कुछ ऐसा दिखा देती है, जो हमारी सोच को पूरी तरह बदल देता है। इन दिनों वायरल हो रहा एक वीडियो भी कुछ ऐसा ही है, जिसे देखकर आप मान जाएंगे कि पुल पार करने के तरीके सिर्फ एक नहीं, कई हो सकते हैं।
इस हैरान कर देने वाले वीडियो में एक शख्स ने पुल पार करने के लिए बिल्कुल अनोखा रास्ता चुना। उसने ऊपर से जाने की बजाय पुल के नीचे का रास्ता पकड़ लिया। वीडियो में दिखाई देता है कि वह पुल के नीचे लगे खंभों और लोहे के पोल को पकड़कर एक से दूसरे पर झूलते हुए आगे बढ़ रहा है। उसका अंदाज बिल्कुल किसी जिमनास्ट या पार्कौर एक्सपर्ट जैसा नजर आता है।
दिलचस्प स्टंट देख होगी हैरानी
सबसे दिलचस्प बात यह है कि वह इस मुश्किल काम को बड़ी सहजता से करता हुआ दिखता है, जैसे यह उसके लिए रोजमर्रा की बात हो। लेकिन असल में यह इतना आसान बिल्कुल नहीं है। खंभों पर लटकना, संतुलन बनाए रखना और लगातार आगे बढ़ते जाना, यह सब करने के लिए जबरदस्त ताकत, पकड़ और फिटनेस की जरूरत होती है, जो हर किसी के बस की बात नहीं।
शख्स की फिटनेस और आत्मविश्वास इस वीडियो में साफ झलकता है। वह न सिर्फ इस तरीके से पुल पार करता है, बल्कि वापस भी उसी अंदाज में लौटता है। नीचे खड़े लोग उसकी इस अनोखी ‘कलाबाजी’ को देखकर हैरान रह जाते हैं। कई लोग उसका हौसला बढ़ाते नजर आते हैं, तो कुछ इस अद्भुत नजारे को अपने मोबाइल में कैद करते दिखते हैं।
देखें वीडियो
सोशल मीडिया जमकर वायरल
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @aka_lvn नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। देखते ही देखते यह लाखों लोगों तक पहुंच गया है और लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने उसकी तुलना बंदरों से करते हुए कहा कि उसकी ट्रेनिंग जरूर उनसे हुई होगी, तो किसी ने मजाक में लिखा कि जब इतना टैलेंट है, तो फिर पुल के ऊपर से चलने की क्या जरूरत।
Weird Video: सीढ़ी की जगह पत्नी पर खड़े होकर ठीक किया पंखे की तार, वीडियो देख याद आ जाएगा अमिताभ का गाना
Celebration Video: एग्जाम में 55% अंक का ऐसा जश्न देख लोग हुए हैरान, जमकर वायरल हुआ वीडियो