Student Went to eat food in a Wedding in bihar
- फोटो : twitter/@Indian__doctor
Student Went to eat in a Wedding: जैसे ही शादियों का सीजन आता है हमें भी बेसब्री से किसी शादी के इन्विटेशन का इंतेजार रहता है। वहीं कई बार तो लोग शादी में बिना बुलाए भी खाने के लिए चले जाते हैं। कुछ लोग इस काम में माहिर होते हैं, तो कुछ ऐसा करने की चाह रखते हैं। हाल ही में इस तरह का एक मामला सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, इन दिनों बिहार का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एमबीए का एक छात्र किसी की शादी में बिना बुलाए खाने पहुंच गया। इतना ही नहीं वीडियो में वह दूल्हे के बगल में बैठकर उससे बात करता नजर आ रहा है। इस दौरान वह दूल्हे से परमिशन लेता है कि वह होस्टल में रहता है और खाना खाने यहां आया है आपको कोई परेशानी तो नहीं? इस पर दूल्हे ने जो जवाब दिया उसने लोगों का दिल जीत लिया है। ऐसे में लोग इस मामले की तुलना बीते दिनों मध्य प्रदेश से सामने आए एक मामले से कर रहे हैं, जहां लोगों ने बिना बुलाए शादी में आए एक शख्स से बर्तन धुलवाए थे। ऐसे में लोग बिहार के इस दूल्हे की खूब तारीफ कर रहे हैं।
ये पूरा मामला बिहार का बताया जा रहा है, जहां एक लड़का बिन बुलाई शादी में खाना खाने पहुंच गया। वीडियो में लड़का शादी में दूल्हे के पास स्टेज पर बैठा दिख रहा है। इस दौरान वह दूल्हे से कहता है 'मैं अपने मन से यहां आया हूं, मुझे नहीं पता आपका नाम क्या है घर कहां है, मैं होस्टल में रहता हूं मुझे भूख लगी थी यहां खाने चला आया, आपको कोई दिक्कत?' ऐसे में दूल्हा बेहद खुश होकर बोलता है 'नहीं कोई दिक्कत नहीं'।
इसके बाद लड़के के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है और वह दूल्हे को शादी की शुभकामनाएं देने लगता है। इसके बाद दूल्हा कहता है कि 'अपने होस्टल के बच्चा लोगों के लिए भी खाना ले जाना।' वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हे का ये जवाब सुन लड़का मुस्कुराने लगता है।
देखें वीडियो-
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग बिहार के इस दूल्हे की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ये होती है इंसानियत। वहीं मध्य प्रदेश वाले मामले से जोड़ते हुए नेटिजन्स ने कहा कि दुनिया में हर तरह के लोग होते हैं कुछ बिहार के दूल्हे जैसे, तो कुछ मध्य प्रदेश वाली घटना में शामिल लोगों जैसे।
वीडियो में नजर आ रहे लड़के का नाम आलोक है जो बिहार का रहने वाला है। हालांकि दूल्हे के इस व्यवहार ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। ऐसे में लोग इस मामले पर तरह-तरह के कॉमेंट्स भी कर रहे हैं।