पानी की बोतल को माइक बनाकर रिपोर्टिंग करता छात्र
- फोटो : @iDharmksingh
Student Uses Water Bottle As Mic Viral Video In Hindi: महाराष्ट्र के नासिक जिले के एक गांव से कुछ छात्रों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गांव के छात्रों ने सड़कों की बदहाली को उजागर करने का अनोखा तरीका अपनाया। जिसमें वह पानी की बोतल को माइक बनाकर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, छात्र बोतल को माइक की तरह पकड़कर सड़क के गड्ढों, कीचड़ और खराब हालत को दिखाते नजर आते हैं। वे बताते हैं कि बारिश के मौसम में सड़कें और बदतर हो जाती हैं, जिससे स्कूल जाने और रोजमर्रा की आवाजाही में दिक्कत होती है।
पानी की बोतल को माइक बनाकर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते छात्रों के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जो Gen Alpha पीढ़ी की जागरूकता को दर्शाता है। वीडियो को अबतक कई लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। छात्रों की ये पहल साबित करती है कि, छोटी उम्र के बच्चे भी सामाजिक मुद्दों को रचनात्मक तरीके से उठा सकते हैं।
Viral Video: मेहंदी की रस्म में दुल्हन ने अपने डांस से जीता सबका दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
Viral Video: इस शहर की मिट्टी पर बिखरा है सोना? सड़क से उठाकर लोग कमा रहे लाखों!
छात्रों की इस पहल ने स्थानीय प्रशासन का ध्यान खींचा है। उम्मीद है कि उनकी आवाज से सड़कों की मरम्मत का काम तेज होगा। यह घटना साबित करती है कि छोटी उम्र के बच्चे भी सामाजिक मुद्दों को रचनात्मक तरीके से उठा सकते हैं। Gen Alpha का ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- ये बच्चे असली मुद्दों पर ध्यान दिला रहे हैं। तो वहीं कई यूजर्स ने प्रशासन से सड़कों की मरम्मत की मांग की।