Student Roti Chini Tiffin Viral Video: एक बच्चे के लिए लंच बॉक्स केवल खाना ले जाने का साधन नहीं, बल्कि उसकी दिनचर्या का हिस्सा होता है। आज के दौर में स्कूलों में बच्चों को महंगे लंच बॉक्स लाने की होड़ लगी रहती है, तो वहीं उसमें लाने वाला खाने का भी बच्चे खूब दिखावा करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बच्चे के लंच बॉक्स से जुड़ा ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट की जनता को भावुक कर दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मासूम बच्चा क्लास में जबअपना टिफिन खोलता है, तो उसमें न तो पनीर की सब्जी थी और न ही पराठा, बस एक सूखी रोटी और उस पर थोड़ी सी चीनी थी। गरीबी के कारण शायद माता-पिता के पास अपने बच्चे के लिए यही सबसे बेस्ट ऑप्शन था।
क्लास का बेस्ट लंच
ऐसी सिचुएशन में आमतौर पर बच्चे शर्मिंदगी महसूस करने लगते हैं, लेकिन वहां मौजूद टीचर ने कुछ ऐसा किया, जिसने उस बच्चे को क्लास का हीरो बना दिया। टीचर ने बच्चे को हीन भावना से बचाने के लिए मुस्कुराते हुए पूरी क्लास से उसके लिए ताली बजवाई। फिर उस रोटी-चीनी वाला सादे से टिफिन को 'बेस्ट लंच' घोषित करते हुए बाकी बच्चों से पूछा, बताओ कल कौन-कौन अपने घर से रोटी-चीनी लाएगा? वीडियो में आप देखेंगे कि पूरी क्लास ने एक सुर में हाथ उठा दिए।
बच्चे के रोटी-चीनी वाले लंच बॉक्स के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दिल छू लेने वाले इस वीडियो को अबतक 2 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और 13 लाख से भीज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
अमीरी-गरीबी के बीच की दीवार को ढहा देन वाले बच्चे के इल सादे लंच बॉक्स के वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया है। लोग इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- भावुक कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- काश हर स्कूल में ऐसा टीचर हो, जो किताबों से ज्यादा जिंदगी और समानता का पाठ पढ़ा सके। तो वहीं कई यूजर्स टीचर की भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं।