फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: गंगा नदी में फंसा हुआ था कुत्ता, लगा नहीं बचेगी जान, फिर नाव वाले ने जो किया वो दिल जीत लेगा

Mon, 06 Apr 2026 07:39 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिल को जीत लिया है। इसमें एक कुत्ता नदी में फंसा हुआ है। फिर कुछ ऐसा होता है जिसकी वजह से वीडियो वायरल हो गया है। 
विज्ञापन
गंगा नदी में फंसा हुआ था कुत्ता, लगा नहीं बचेगी जान, फिर नाव वाले ने जो किया वो दिल जीत लेगा - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: कुत्ता एक ऐसा जानवर है, जिसे लोग पालना पसंद करते हैं। कुत्ता अपने मालिक से प्यार करता है और वफादार भी होता है। वक्त आने यह जानवर अपनी वफादारी भी दिखाता है। वर्षों से इंसानों के साथ कुत्तों का रिश्ता चला रहा है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कुत्ते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि क्या है मामला? 

विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कुत्ता नदी में फंसा हुआ है। उसके चारों तरफ से सिर्फ पानी ही पानी दिख रहा है। कोई उसकी मदद करने वाला नजर नहीं आ रहा है। वो अपने असहाय महसूस कर रहा है। इस बीच एक नाव आती है जिसमें कई लोग बैठे हैं। इसके बाद नाव चालक कुत्ते के पास पहुंचता है और उसे पकड़कर नाव में बैठा लेता है। शख्स की इंसानियत देखकर लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं। 

दरअसल, नदी में पानी बढ़ने की वजह से कुत्ता उसमें फंस गया है। नाव वाला उसे नदी से निकालने के बाद किनारे पर छोड़ देता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग नाव चालक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन






Viral: दिल को छू लेगी इस बुजुर्ग की कहानी, आधी रात में चलाते हैं ऑटो, जानकर आपकी आंखें हो जाएंगी नम

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। पोस्ट में बताया गया है कि गंगा में अचानक पानी बढ़ने से मासूम जान उसमें फंस गई, वह असहाय होकर जीवन-मरण के संघर्ष में उलझा हुआ था। इस भयानक पल में उसकी उम्मीद टूटटी जा रही थी। तभी एक दयालु नाव वाले ने  उसे सुरक्षित बचा लिया। इसे देखकर हम कह सकते हैं कि मानवता अभी जिंदा है। 

Viral: मौत का कुआं देखने भारत आया विदेशी, बाइक और कार चालक के स्टंट देखकर उड़ गए होश, वायरल हुआ वीडियो

इंस्टाग्राम पर वीडियो को साढ़े 7 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि कुत्ता पीछे मुड़कर आपका शुक्रिया अदा कर रहा है। एक शख्स ने इसे भावनात्मक बताया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें