सांड को डंडा मारकर भगा रहे थे बुजुर्ग, तभी उठाकर नाले में पटक दिया और फिर...
- फोटो : X
Viral Video: वर्तमान समय में आवारों जानवरों का आतंक काफी बढ़ गया है। अक्सर कुत्तों के काटने और सांडों के लोगों पर हमाले करने मामले सामने आ रहे हैं। जानवरों का भरोसा नहीं होता है कि वो कब किसी पर हमला कर दें। सोशल मीडिया पर एक बेहद डराने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति को सांड पटक देता है।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की यह पूरी घटना है। यहां पर एक आवारा सांड ने घर के बाहर खड़े बुजुर्ग शख्स पर अचानक हमला कर देता है और उन्हें नाले में गिरा देता है। पास ही सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि 30 सितंबर को मुजफ्फरनगर के उत्तरी रामपुरी इलाके में यह घटना घटी थी। पीड़ित का नाम सुभाष है, जो इसी इलाके में रहते हैं। हमले में उनके सिर और छाती पर गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि इसी सांड ने इससे पहले भी कॉलोनी के एक और शख्स पर हमला कर उसे घायल कर चुका है।
कहां है दुनिया का सबसे लंबा पैदल यात्रा मार्ग? 13 देशों से गुजरता है, रास्ते में नहीं है कोई नदी और जलस्रोत
खबरों के मुताबिक, यह घटना उस समय घटी तब पास में कुछ बच्चे खेल रहे थे। सुभाष ने उन्हें बचाने के लिए सांड को भगाने की कोशिश की, लेकिन सांड अचानक उन पर हमला कर दिया और अपने सींगों से उन्हें नाले में फेंक दिया।
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि सांड किस तरह बुजुर्ग को सींगों से उठाता है और नाले में गिरा देता है। इसके बाद जब वह उठकर भागने की कोशिश करते हैं, तब भी सांड उन पर हमला करता रहता है। उनकी चीखें सुनकर परिवार के लोग और पड़ोसी वहां पहुंचते हैं और डंडों से सांड को भगाते हैं।
Viral Video: बकरी को डायपर पहनाकर मॉल में घुमाने लाया शख्स, एस्केलेटर पर घुमाया, नजारा देख लोग हुए हैरान
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया। नगर निगम की टीम को सांड को पकड़ लिया है।